Gold-Silver Rate : 7वें आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी का रेट, जान लें ताजा रेट 

Sone Chandi ka Bhav : सोने-चांदी की कीमत पिछले काफी दिनों से रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट नया रिकॉर्ड बनते ही जा रहे हैं। अब सोने के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि आम आदमी के लिए एक तोला गोल्ड खरीदना भी मुश्किल हो गया है। चांदी के रेट भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का लेटेस्ट प्राइस -

 

HR Breaking News - (Gold-Silver Price)। सोने और चांदी के भाव में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों इतिहासिक गिरावट के बाद अब दोनों ही कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 


दरअसल, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बड़ी है और निवेशक जमकर सोने और चांदी में पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों कीमती धातुओं के रेट को सपोर्ट मिला है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि मौजूदा समय में जो तनाव है अगर वह आगे भी ऐसे ही रहता है तो सोने और चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) नया रिकॉर्ड कायम कर सकती हैं। 


MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव - 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों (MCX Gold Silver Rate) ने निवेशकों को चौंका दिया है। अप्रैल वायदा गोल्ड का भाव इस समय 1,69,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो 1,70,000 रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर से कुछ ही कदम दूर है। चांदी की बात करें तो वायदा सिल्वर का रेट 2,85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार निकल गया है और अब यह ₹3,00,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

 

कीमतों में तेजी की मुख्य वजह

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि इस भारी तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अस्थिरता है। अमेरिकी और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर की निवेशकों को डरा दिया है, जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध या आर्थिक संकट की स्थिति बनती है, तो लोग सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी तेजी ने सोने-चांदी (Gold Silver) को सहारा दिया है। सप्लाई चेन में रुकावट की आशंका से महंगाई बढ़ने का डर पैदा हुआ है, जिससे बचने के लिए निवेशक सोने को एक बेहतर निवेश विकल्प मान रहे हैं। 

आगे क्या है उम्मीद?

'एनरिच मनी' के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक, बाजार का रुझान अभी तेजी की ओर है। सोना (Sone ka bhav) मौजूदा स्तर पर टिका रहता है तो यह जल्द ही 1,70,000 रुपए के आंकड़े को पार कर सकता है। हालांकि, निवेश को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कीमतों में बड़ी गिरावट आती है तो यह 1,50,000 रुपए के नीचे आ सकता है।

चांदी (Silver rate) के लिए 2,55,000 से 2,65,000 रुपये का स्तर एक मजबूत 'डिमांड जोन' बन गया है। जानकारों का मानना है कि चांदी आने वाले दिनों में 3,05,000 रुपये तक का स्तर भी छू सकती है।


निवेशकों के लिए सलाह


बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए विशेषज्ञों ने छोटे व्यापारियों और निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस समय बिना सोचे-समझे निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सख्त स्टॉप-लॉस और सही रणनीति के साथ ही ट्रेड करना फायदेमंद होगा।