home page

Uttar Pradesh के इस 36 KM लंबा हाईवे को किया जाएगा 5-5 मीटर चौड़ा, इन शहरों को बदलेगी तस्वीर

UP News : रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य है। राज्य में साथ संचालित एक्सप्रेसवे है और कई एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच सरकार ने पुराने रोड और हाईवे पर सफर को आसान करने के लिए चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश के 36 किलोमीटर लंबे हाईवे को चौड़ा किया जाएगा, जिससे कई शहरों की तस्वीर बदलेगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 | 
Uttar Pradesh के इस 36 KM लंबा हाईवे को किया जाएगा 5-5 मीटर चौड़ा, इन शहरों को बदलेगी तस्वीर 

HR Breaking News - (UP new highway)। उत्तर प्रदेश में नया एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाने का काम प्रगति पर है। इस बीच सरकार ने पुराने रोड और हाईवे की चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। सरकार का मकसद है कि उत्तर प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाए जिससे सफर आसान हो यात्रियों और वाहन चालकों किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार अब 36 किलोमीटर लंबी हाईवे को पांच-पांच मीटर चौड़ा करने वाली है।

36 किलोमीटर लंबी हाईवे का किया जाएगा चौड़ीकरण-


बता दें, की मुरादाबाद से बंदा ही होकर फर्रुखाबाद राज्य राजमार्ग पर जाने वालों को अब जाम से छुटकारा मिल जाएगा। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने बदायूं से फर्रुखाबाद सीमा तक 36 किलोमीटर लंबी मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में सात चौड़ी सड़क को दोनों और पांच-पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 134 करोड रुपए खर्च होंगे। इस हाईवे (New Highway) की चौड़ीकरण के बाद ईंधन के साथ-साथ समय की भी बचत होगी सफर पहले से आसान और तेज हो जाएगा। 


18 महीने में हाईवे तैयार करने का लक्ष्य - 

इस कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा गया है। मुरादाबाद से बदायूं फर्रुखाबाद होकर राज्य राजमार्ग कानपुर को कनेक्ट करता है। यातायात का दबाव ज्यादा होने व अतिक्रमण की वजह से इस पर आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस कारण इस रूट पर सफर करने वाले लोगों का भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।


बदायूं के उसावां से कलान में मिर्जापुर होकर फर्रुखाबाद की अमृतसर को जोड़ने वाली सड़क फिलहाल बेहद संकरी है, जिसको देखते हुए लोग निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था, जिसको स्वीकृति मिल चुकी है और इस पर विभाग ने अब कार्य शुरू कर दिया है।

134.67 करोड रुपये होंगे खर्च - 


बता दें कि उसावा स्थित काली देवी मंदिर से शुरू होकर 36.67 किलोमीटर सड़क को दोनों और पांच-पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर लगभग 134.67 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। शाहजहांपुर में कला के पटना देवकली गांव से होते हुए। यह सड़क मिर्जापुर के जरियनपुर के रास्ते कांकरकठा से होकर फर्रखाबाद के अमृतपुर को जोड़ेगी।


बदायूं के उसावां से कलान व मिर्जापुर होकर फर्रुखाबाद के अमृतपुर को जोड़ने वाली सड़क वर्तमान में मीटर चौड़ी है। जिसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। जिसको स्वीकृति मिलने के साथ ही विभाग ने काम शुरू करा दिया है।


अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया शुरू - 


 

इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने नगर में अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ की अजय प्रकाश फर्म इसका निर्माण कराएगी।