Gold-Silver Rate : सोने में गिरावट, चांदी 7600 रुपये हुई सस्ती, जान लें अपने शहर का रेट

Sone Chandi ka Bhav : देशभर में सोने और चांदी के रेट चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। चांदी 7600 रुपये प्रति किलो (Chandi ka rate) से ज्यादा सस्ती हो गई है तो वहीं सोना भी 1900 रुपये सस्ता हुआ है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज के ताजा रेट जरूर चेक कर लें। 

 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate)। हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज सोमवार, 16 मार्च को दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान से सीधा जमीन पर आ गिरे हैं। बढ़ती ऊर्जा कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता के कारण अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं। IBJA के मुताबिक, आज सोमवार को 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 1,56,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 

इससे पहले बीते शुक्रवार को सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम थी यानी आज यह 1,963 रुपये सस्ता हुआ है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 155,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 1955 रुपये की गिरावट आई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 157,765 रुपये थी।


वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 143295 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 145,093 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 1,798 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 1900 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई है और यह 157,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी 7,695 रुपये हुई सस्ती - 


IBJA के मुताबिक, आज एक किलो चांदी का रेट (Silver Latest Price) 2,52,793 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 2,60,488 रुपये प्रति किलो  था यानी आज चांदी की कीमतों में 7,695 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी की कीमत (Chandi ka bhav) 2,54,130 रुपये प्रति किलो रही है। इसमें 5,580 रुपये की गिरावट आई है। 


MCX पर सोने-चांदी का ताजा रेट - 

MCX पर अप्रैल वायदा गोल्ड (Sone Ki Kimat) 1,225 यानी करीब 0.77% सस्ता होकर 1,57,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था। इससे पहले सोना 1,58,466 पर क्लोज हुआ था। खुलने के बाद भी कीमतों में दबाव बना रहा और सोना करीब 0.82% की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। 

हालांकि, गिरावट के बावजूद पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले साल सोने में 1979 के बाद सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली थी और कीमतों में करीब 75% तक उछाल दर्ज किया गया। वहीं 2026 की शुरुआत से भी सोने में तेजी (Gold Rate Hike) देखने को मिली। जनवरी की शुरुआत में जहां सोने की कीमत करीब ₹1,35,257 प्रति 10 ग्राम पर थी, वहीं मार्च तक यह बढ़कर करीब 1,57,480 तक पहुंच गई। यानी सिर्फ दो महीनों में लगभग 16% की तेजी आई है। 


देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत - 


आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है।  

मुंबई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,57,090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

चेन्नई में कीमत थोड़ी ज्यादा रही है। यहां 24 कैरेट सोना 1,57,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,57,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। 

अहमदाबाद में  सोने की कीमत 1,57,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। 

हैदराबाद में आज 24 कैरेट गोल्ड 1,57,190 प्रति 10 ग्राम रहा है। 

इस वजह से आया सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव - 


बता दें कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक तनाव और महंगाई को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।