Haryana वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस स्टेट हाईवे को किया जाएगा फोरलेन
New Fourlane Highway in Haryana - हरियाणा में सड़क ढ़ांचे को बेहतर करने की कड़ी में सरकार काम कर रही है। प्रदेश में कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। अब सरकार ने हरियाणा में एक स्टेट हाईवे को फोरलेन (Fourlane Highway News) में बदलने की योजना बनाई है। सरकार के इस कदम से लाखों लोगों का सफर आसान और तेज हो जाएगा। इस हाईवे के फोरलेन होने से कई सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किस हाईवे को फोरलेन करने की योजना बनाई गई है।
HR Breaking News - (New Fourlane Highway)। हरियाणा राज्य के विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हरियाणा राज्य के सभी जिलों को एक साथ जोड़ने के लिए सरकार सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है। इस दिशा में हाल ही में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा में अब एक और स्टेट हाईवे फोरलेन होने वाला है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से राज्य के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इससे सफर आसान सुरक्षित और पहले से तेज हो जाएगा।
कैथल से यमुनानगर के बीच बनेगा फोरलेन रोड -
बता दें कि कैथल से यमुनानगर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग (Kaithal-Yamunanagar new four lane) को अब फोरलेन करने की योजना बनाई गई है, जिससे सफर आसान होगा और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी। इसकी जानकारी CM नायब सैनी ने बजट भाषण के दौरान दी है। यह फोरलेन रोड कई छोटे और बड़े शहरों को एक साथ जोड़ेगा। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस फोरलेन रोड के आसपास लगते इलाकों में जमीन के रेट (Land Rate) भी आसमान छू सकते हैं।
नया फोरलेन हाईवे बनने से होगा यह फायदा -
कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे (Kaithal-Yamunanagar four-lane highway) चालू होने से कई शहरों को इसका फायदा होगा। सरकार की इस पहल से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच सफर सुगम हो जाएगा। लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण इस मार्ग को फोरलेन करने का फैसला लिया गया है। इसके चालू होने से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या खत्म हो जाएगी। फोरलेन बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा समय में भी कमी आएगा।
हाईवे परियोजना के तहत ये रोड होगा चौड़ा -
कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे परियोजना (Kaithal-Yamunanagar Four Lane Highway Project) के तहत एमडीआर-119 को कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक चौड़ा करने की भी योजना है। इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक 4 -लेन में विकसित किया जाएगा। यह मार्ग आगे चलकर NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे (Ambala-Shamli Expressway) से कनेक्ट होगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।
जमीन बनेगी सोना -
एक्सपर्ट का कहना है कि हाईवे के चौड़ीकरण से आसपास की जमीन सोना बन जाएगी। नए फोरलेन हाईवे के तैयार होने से यहां जमीन की कीमतों में तगड़ी तेजी आ सकती है। इसके साथ ही परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। छोटे व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को अपनी उपज और उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
15 बड़े विकास प्रोजेक्ट देने की घोषणा -
इसके अलावा, CM नायब सिंह सैनी ने बजट में कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट देने की घोषणा की है। इनमें नया खेल स्टेडियम (New Sports Stadium) भी बनाया जाएगा, जो युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सरकार ने इन परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अब कैथल-यमुनानगर हाईवे के फोरलेन बनने और नए विकास कार्यों से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।
