Gold-Silver Rate : सोने में आई गिरावट, चांदी में तूफानी तेजी, जानें आपके शहर का रेट 

Gold Silver Price 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में बीते कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दोनों कीमती धातु के भाव में तगड़ी गिरावट के बाद अब एक बार फिर से ऑल टाइम स्तर पर जा पहुंचे हैं। आज सोने में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में तगड़ा उछाल आया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के रेट -

 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate Today)। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने एक नया इतिहास रच दिया है। साल 2025 में चांदी का रेट डबल हो गया है जनवरी 2025 में 80 से 85000 किलो मिलने वाली चांदी आज 2,00,000 प्रति किलो की पर जा पहुंची है। आज 17 दिसंबर को चांदी (Silver Rate Hike) में तूफानी तेजी आई है। यह 2,06,111 रुपए प्रति किलोग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी (Chandi Ka Bhav) में तेजी दर्ज की गई है आपूर्ति में कमी के संकेत और अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं की वजह से चांदी की कीमतों में उछाल आया है।

MCX पर सोने चांदी का ताजा रेट - 


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Gold Silver Rate MCX) पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 4.15 फ़ीसदी महंगी होकर 2,06,111 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। मंगलवार को चांदी 1,97,755 प्रति किलोग्राम पर थी। इस दौरान चांदी (Silver Rate) का लो लेवल 1,99,201 रुपए रहा।

शहर       24K सोना  22K सोना  18K सोना  चांदी 
इंदौर        1,34,280    1,23,090    1,00,710    2,04,000
चंडीगढ़     1,34,140    1,22,962    1,00,605    2,03,780
लखनऊ    1,34,170    1,22,989    1,00,628    2,03,830
भोपाल       1,34,280    1,23,090    1,00,710    2,04,000
रायपुर       1,34,080    1,22,962    1,00,605    2,03,780
पटना        1,34,040    1,22,870    1,00,530    2,03,400
जयपुर       1,34,100    1,22,925    1,00,575    2,03,480
कानपुर      1,34,170    1,22,989    1,00,628    2,03,830

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी का भाव - 


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate today) में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.49 प्रतिशत महंगा होकर 4,353.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई है।

बीते 20 सालों में कैसा रहेगा चांदी का इतिहास? 

प्रति किलो रेट    तारीख     कितने दिन लगे
12,000            17 नवंबर 2005    ----
20,000            18 अप्रैल 2006       152 दिन
30,000            26 अगस्त 2010    1591 दिन
40,000            10 नवंबर 2010       76 दिन
50,000            24 फरवरी 2011    106 दिन
60,000            9 अप्रैल 2011          44 दिन
70,000           23 अप्रैल 2011        14 दिन
80,000            4 अप्रैल 2024         4730
90,000             17 मई 2024           43 दिन
1,00,000     22 अक्टूबर 2024       158 दिन
1,10,000    11 जुलाई 2025           262 दिन
1,20,000     29 अगस्त 2025         49 दिन
1,30,000    16 सितंबर 2025          18 दिन
1,40,000    26 सितंबर 2025          10 दिन
1,50,000    8 अक्टूबर 2025          12 दिन
1,60,000    14 अक्टूबर 2025          6 दिन
1,70,000    17 अक्टूबर 2025          6 दिन
1,80,000    1 दिसंबर 2025           45 दिन
1,90,000    11 दिसंबर 2025          10 दिन
2,00,000    12 दिसंबर 2025          1 दिन


45000 रुपए महंगी हुई चांदी - 


IBJA पर 24 कैरेट सोना 577 रुपए सस्ता होकर 1,32,713 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कल यानी 16 दिसंबर को सोने की कीमत 1,32,136 रुपए प्रति तोला थी। बीते 30 दिनों सोना 9,999 रुपए महंगा (gold price hike) हुआ है। 17 नवंबर को सोने का रेट 1,22,714 रुपए प्रति तोला था, जो 17 दिसंबर को बढ़कर 1,32,713 रुपये हो गया है।


वहीं, चांदी में सोने से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। कल के मुकाबले चांदी में 8779 का तगड़ा उछाल (silver price hike) आया है और इसकी कीमत 2,00,750 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि 16 दिसंबर को चांदी (Chandi Ka Rate) 1,91,971 रुपए थी। 17 नवंबर को चांदी का रेट 1,52,933 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 2,00,750 रुपये किलो हो गई है। यानी पिछले एक महीने में चांदी में 45,817 रुपए की तूफानी तेजी आई है।