Sona Chandi Rate : सोने में गिरावट, 4600 रुपये टूटी चांदी, जान लें ताजा रेट
Gold Silver Price : लगातर बढ़ रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज चांदी का रेट 4600 रुपये तक टूटा है। इसकी वजह से निवेशकों (Silver Price Carsh) को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Gold price Today) सोने की कीमतों में अब गिरावट का दर्ज की जा रही है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में बंपर गिरावट आई है। साथ ही साथ चांदी की कीमत भी 4600 रुपये तक टूटी है। कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price Fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में गिरावट का ये दौर बना रहेगा। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं आज सोने और चांदी की ताजा कीमत क्या है।
सोने और चांदी की कीमतों में आया उतार चढ़ाव
राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को जारी नए भाव के मुताबिक चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही में सोने के दामों (Sone ka rate) में भी हल्की कमी दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से ग्राहकों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन बाजार में अभी भी अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, शनिवार को शुद्ध चांदी के दाम में करीब 4600 रुपये की गिरावट दर्ज (Rajasthan Gold Price) की जा रही है। इसके बाद शुद्ध चांदी की कीमत 2,55,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। 18 कैरेट चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो ये 2,54,400 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की जा रही है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट
सोने की कीमतों में भी शनिवार को हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। साथ ही साथ जेवराती सोना यानी 23 कैरेट सोने की कीमत (Rajasthan Gold rate) 1,50,530 रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी देना होगा। अगर शुक्रवार के भाव की तुलना करें तो फिर शुक्रवार को शुद्ध चांदी की कीमत (Pure silver Price Today) 2,60,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जोकि शनिवार को कम होकर 2,55,800 रुपये रह गई है। साथ ही में 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार को 1,57,300 रुपये पर कारोबार कर रही है। जोकि शनिवार को घटकर 1,56,800 रुपये रह गई है।
जानिये अलग अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी शनिवार को अलग-अलग भाव दर्ज किए जा रहे हैं। आज जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत लगभग 2,60,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold price) लगभग 1,59,500 रुपये दर्ज किया जा रहा है। जोधपुर में शुद्ध चांदी की कीमत लगभग 2,59,500 रुपये रही है और 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,59,800 रुपये दर्ज की जा रही है। साथ ही साथ उदयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत लगभग 2,59,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 1,58,500 रुपये (24K sone ka rate) दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,60,000 रुपये रही और 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,58,200 रुपये दर्ज की गई। अजमेर में शुद्ध चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो ये लगभग 2,59,300 रुपये रही है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,58,600 रुपये दर्ज की जा रही है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से सतर्क हुए ग्राहक
सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक बाजार में इन दिनों स्थिरता नहीं बन पा रही है। कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से ग्राहक भी खरीदारी को लेकर सतर्क हो गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि सर्राफा (Gold Silver Price in Bullion Bazar) व्यापारी इन दिनों हल्की और कम वजन वाली ज्वेलरी तैयार कर रहे हैं। इसकी वजह से ग्राहकों को उनके बजट के मुताबिक विकल्प मिल सकते हैं और बाजार में कारोबार भी चलता रहे।