Gold-Silver Rate : 7 दिन 13690 रुपये गिरा सोना, चांदी 30,000 रुपये सस्ती, जान लें आज का रेट 

gold silver price today - सोने और चांदी की कीमतों में कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी की शुरूआत में आई बड़ी गिरावट के बाद कुछ ही दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव संभल गए थे, लेकिन अब एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना 13,690 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 30 हजार रुपये किलो से ज्यादा टूट चुकी है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव - 

 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate Today)।  देशभर में सोने-चांदी का भाव चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन रेट में हो रहे बदलाव से निवेशकों और खरीदारों में डर का माहौल है। दोनों कीमती धातुओं के दाम में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी के बाद अब बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।


एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 13,690 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड में 12,550 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज 22 मार्च को सोने की ताजा कीमत के बारे में बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट (Delhi Gold Rate) 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं मुंबई में सोने की कीमत (Mumbai Sone ka Bhav) 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 650 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत सस्ता होकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का रेट - 

गिरावट के पीछे बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी प्रमुख वजह हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों की वजह से सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।


देश के प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट - 


देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकी 22 कैरेट सोने का रेट 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 और 24 कैरेट सोने की कीमत (Sone ki kImat) की बात करें तो इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर        22 कैरेट सोना     24 कैरेट सोना 
अहमदाबाद  133850    146020
हैदराबाद     133800    145970
जयपुर         133950    146120
भोपाल         133850    146020
लखनऊ       133950    146120
चंडीगढ़       133950    146120


आज चांदी का ताजा भाव - 

सोने के साथ-साथ चांदी (Sone Chandi ki Kimat) में भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी में भी वीकली बेसिस पर देखा जाए तो 30,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 22 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Delhi Silver Rate) 1,800 रुपये या लगभग 1% महंगी होकर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.18 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत (Chandi ka Rate) 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। लेकिन अब 2 लाख 50 हजार रुपये से नीचे आ गई है।