Gold Silver Rate : 4 दिन में 3 प्रतिशत बढ़ी सोने की कीमत, जानें क्या है वजह

Gold Silver Rate : बीते कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जहां  एक ओर कई दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, अब एक बार फिर सोने कीकीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतें (Gold Silver Rate ) महज 4 दिन में 3 प्रतिशत बढ़ गई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News : (Gold Price) सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। आंकड़ों के हिसाब से 4 दिन में ही सोने की कीमतों में तकरीबन 3 प्रतिशत इजाफा हुआ है।  ऐसे में निवेशक और आम लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर सोने की कीमतों (Gold Price Updates)  में इस तेजी की वजह क्या है। खबर में जानिए कि किन कारणों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 

 

 

किन कारणों से बढ़े सोने के भाव


दरअसल, आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल-पुथल मचा दी है। इसके चलते निवेशक सुरक्षित एसेट्स के तौर पर सोने में इन्वेस्ट कर रहे हैं। ऐसे में पांचवें दिन भी सोने में उछाल आया है। सोने के भाव (Sone Ke Rate)  0.8 प्रतिशत तक बढ़कर 5,360 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा हैं। बीते 4 सत्र में इसमें 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई है। यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जब तक जरूरी होने तक US अपना मिलिट्री हमला जारी रखेगा। वहीं, दूसरी ओर इजराइल की ओर से ईरान के कमांड सेंटर्स को निशाना बनाते हुए हमलों की लहर शुरू हो गई है।


एनर्जी की कीमतों में इजाफे से US में महंगाई का डर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यूएस ट्रेजरी में गिरावट  (US Treasury yields fall) आई है। इस बात की उम्मीदें काफी बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व लॉन्ग टाइम से इंटरेस्ट रेट ऐसे ही बनाए रखेगा। ट्रेडर्स अब सितंबर तक रेट में कटौती की उम्मीद लगाए हुए हैं।

US में महंगाई बढ़ोतरी के दिखे आसार 


US-इजराइली हमलों से पहले ही ये हिंट मिल गए थे कि US में महंगाई में बढ़ौतरी (Inflation rises in the US) होने वाली है। इंस्टिट्यूट फॉर सप्लाई मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में मैन्युफैक्चरिंग इनपुट के भाव 2022 के बाद सबसे तेजी से बढ़े हैं। जेपी मॉर्गन चेस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) ने अलर्ट किया है कि आगामी समय में महंगाई US इकॉनमी के लिए विलेन बन सकती है।

अब तक कितना बढ़ा सोना 


इस वर्ष अब तक सोने का भाव (Sone Ke Rate)  0.25 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं, लगातार बने जियोपॉलिटिकल और ट्रेड टेंशन के साथ ही फेड की आजादी को लेकर जुड़ी चिंताओं से सोने की डिमांड को सपोर्ट मिला है। डिबेसमेंट ट्रेड से सोने में बड़े पैमाने पर यू-टर्न से सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein)  में इजाफा हुआ है। जनवरी के आखिर में गोल्ड का भाव (Gold Ka Bhav) 5,595 डॉलर प्रति औंस से अधिक के रिकॉर्ड पर पहुंच गया था।

स्पॉट गोल्ड के भाव 


सिंगापुर में आज सुबह स्पॉट गोल्ड के भाव (spot gold prices) में 0.6 प्रतिशत की तेजी आई है, जिसक बाद भाव बढ़कर 5,354.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए थे। बीते दिनों 4.7 प्रतिशत नीचे बंद होने पर सिल्वर 1.9 प्रतिशत बढ़कर 91.11 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी इजाफा हुआ है। US करेंसी का गेज ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स बीते सत्र में 0.7 प्रतिशत बढ़कर बंद होने पर स्थिर दिख रहा है।