Gold Silver Rate : सोना चांदी की चमक बढ़ी या घटी, जानें ताजा अपडेट्स

Gold Silver : सोने व चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच आज 28 फरवरी को एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। 

 

HR Breaking News (gold silver update) भारतीय सर्राफा बाजार में आज 28 फरवरी को सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव रिकॉर्ड किया जा रहा है। बीते दिन जहां सोने व चांदी की कीमतों में रिकवरी हुई थी, तो ऐसे में आज भी सोने के रेट में कुछ बढ़त जरूर हुई है। हालांकि, चांदी की कीमत लगभग स्थिर बनी हुई है। चलिए जानते हैं कि आज सोने व चांदी के क्या भाव है। 

देश में सोने व चांदी की कीमतों (gold and silver) की बात करें तो आज 28 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमतों में  1 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में इस बढ़त के साथ सोने के रेट 16158 रुपये प्रति ग्राम हो गए हैं। वहीं, बीते दिन यानी 27 फरवरी को सोने की कीमतों में 55 रुपए प्रति ग्राम की बढ़त दर्ज की गई थी।

इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की व्यापार नीति के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में वर्तमान में जो जियो पोलिटिकल सिचुएशन बनी हुई है उसके बीच लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिसके चलते सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही सोने की डिमांड भी बढ़ रही है। 

जानें सोने के ताजा भाव 


अगर हम देश में सोने व चांदी (Gold and Silver Price) की ताजा कीमतों की बात करें तो आज 28 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 16158 रुपये प्रति ग्राम हैं। वहीं, बीते दिन यानी 27 फरवरी को यह रेट 16157 रुपये प्रति ग्राम थे। इसी के साथ आज देश में 22 कैरेट सोने के रेट 14811 रुपये प्रति ग्राम हैं। हालांकि 27 फरवरी को यह रेट 14810 रुपये प्रति ग्राम थे। वहीं, बात करें 18 कैरेट सोने की कीमतों की तो आज 28 फरवरी को इसका रेट 12119 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि बीते दिन 27 फरवरी को यह कीमत 12118 रुपये प्रति ग्राम थी। 


जानें आपके शहर में क्या हैं सोने  के रेट 


हर शहर के सराफा बाजार की ओर से कीमतें तय की जाती हैं। ऐसे में देशभर में सोने व चांदी की कीमतों (gold Silver Price) में मामूली अंतर देखने को मिलता है। इस बीच आज 28 फरवरी को मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 16158 रुपये प्रति  ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 14811 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। वहीं, यहां 18 कैरेट सोने के रेट 12119 रुपये प्रति ग्राम हैं। 

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों (Delhi Gold Price) की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट सोने के रेट 16171 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14824 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12132 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। वहीं, इस बीच  आर्थिक राजधानी कोलकाता में आज 28 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 16158 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14811 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12749 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। 

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 16254 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14899 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12749 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने के रेट 16158 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट (gold rates) 14811 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12119 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ हैदराबाद और केरल में भी सोने की यही कीमतें दर्ज की जा रही है। 

जानें क्या हैं चांदी के रेट 


इस साल चांदी की कीमतों में भी काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी को चांदी (silver rates) अपने ओल्ड टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुकी है। वहीं, फिलहाल चांदी की कीमतों में स्थिरता नजर आ रही है। आज देश में चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अब 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 28 फरवरी को 284900 रुपये हो गई हैं।

वहीं, अगर पूरे महीने की बात करें तो फरवरी में चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। देश के अधिकतर शहरों में जहां आज चांदी के रेट 284900 रुपये प्रति किलोग्राम बने हुए हैं। वहीं, इस बीच चेन्नई में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत  294900 रुपये दर्ज की जा रही है।
 

जानें आगामी दिनों में कितनी होगी कीमत 


वैसे तो इस साल सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है और सोने की कीमतों (gold rates) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप लॉन्ग टर्म में सोने व चांदी की कीमतों की बात करें तो रेट बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में अमेरिका की आर्थिक डाटा और ईरान के साथ होने वाली बातचीत का प्रभाव आगामी दिनों में सोने व चांदी की कीमतों पर साफ देखने को मिलेगा।