Gold Silver Rate : देश में ही नहीं, विदेशों में भी उल्टे मुंह सोना, चांदी ने की रिकवरी
Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने ने राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तगड़ा गोता खाया है। जबकि इंटरनेशनल लेवल पर चांदी रिकवरी कर गई है। भारत में चांदी अभी भी नीचे ही चल रही है।
HR Breaking News (Gold Silver) एक तरफ जंग चल रही है, दूसरी तरफ सोना उम्मीदों के विपरित गिरता जा रहा है। लोगों को सोने और चांदी में और ज्यादा गिरावट की उम्मीद है। परंतु, सोने चांदी के दाम किसी के हाथ में नहीं है। यह तो पूर्ण रूप से इंटरनेशनल कारणों पर ही निर्भर करते हैं। मांग और पूर्ति भी इसकी कीमतों को प्रभावित करती है।
चांदी ने की इंटरनेशनल लेवल पर रिकवरी
चांदी की कीमतों (Comex Silver Price) में आज कमोडिटी एक्सचेंज पर तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी, परंतु अब चांदी ने रिकवरी कर ली है। इंटरनेशनल लेवल पर चांदी के दाम कमोडिटी मार्केट में आच चांदी 84.62 डॉलर प्रति औंस पर खुली थी। वहीं, दिन में बढ़कर चांदी 85.30 डॉलर पर पहुंच गई है। कुछ समय पहले भी चांदी कल के मुकाबले ऊपर ही चल रही है। आज गिरकर चांदी 79.64 डॉलर प्रति 28 ग्राम पर चली गई थी। वहीं, कल चांदी 84.311 डॉलर पर बंद हुई थी। कुल मिलाकर चांदी ने गिरावट को रिकवर कर लिया है।
सोना अब भी उल्टे मुंह
सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। इंटरनेशनल लेवल पर भी सोना आज उल्टे मुंह गिरा है। सोने की ताजा कीमत कमॉडिटी (Commodity Exchange) बाजार में 5,100 डॉलर प्रति औंस चल रही है। सोने में 58.70 डॉलर यानी 1.14% की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, सोना 5,186.70 पर खुलकर आज 5,210.40 डॉलर तक चला गया था। वहीं, एक बार तो कीमत गिरकर 5,021.20 डॉलर पर भी जा गिरी थी। यानी की सवा सो डॉलर से ज्यादा की गिरावट। कल सोना 5,158.70 डॉलर पर बंद हुआ था।
भारतीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट
कमोडिटी बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price) पर भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1263 गिरकर 160371 रुपए पर ट्रेड कर रही है जोकि 0.78% की गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोना गिरकर 159826 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि सोने का अधिकतम भाव फिलहाल 161511 रुपए रहा है। सोना आज 160651 पर खुला था, जबकि कल सोना 161634 पर बंद हुआ था। यानी आज का ओपनिंग प्राइस करीब 1000 की गिरावट के साथ ही खुला था।
देश में चांदी नहीं कर पा रही ज्यादा रिकवरी
चांदी की कीमतों (Silver Price Update) में भी तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 264535 रुपए प्रति किलो चल रही है। चांदी की कीमतों में 3750 रुपए प्रति किलो यानी 1.4% की गिरावट देखने को मिली है। चांदी का न्यूनतम भाव 260743 रुपए प्रति किलो रहा है, जबकि अधिकतम भाव 267498 दर्ज किया गया है। आज चांदी 2,67,497 पर खुली थी, जिसके बाद अधिकतम भाव केवल ₹1 ज्यादा ही गया है। कल चांदी 268250 पर बंद हुई थी।