Gold Silver Rate Prediction : साल के आखिर तक कितनी होगी सोने चांदी की कीमत, जानें कारण सहित

Gold Silver Rate Prediction : एक दो दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ौतरी हो गई है। सोने चांदी के दामों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। एक तरफ वॉर चल रहा है तो दूसरी तरफ सोने और चांदी की खरीद बढ़ गई है। वॉर की वजह से इंपोर्ट एक्सपोर्ट भी प्रभावित हो रहा है, जिसका असर मार्केट में दिख रहा है।

 

HR Breaking News (Gold Silver Rate) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक साल में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि 2026 सोने चांदी के लिए कैसा रहने वाला है। सोने और चांदी में 2026 में कितनी बढ़ौतरी होगी। चलिए जानते हैं सोने चांदी की कीमतों में भविष्य में क्या उम्मीद है। 

 

 

बढ़ गई सोने और चांदी की कीमत


एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमत फिर से बढ़ गई है। सोने की कीमत 1 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। सोना सुबह से ही ग्रीन मार्क पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम तेजी से बढ़े हैं। वहीं, चांदी की कीमत ढाई लाख से काफी ऊपर चली गई है। इसकी कीमतों में भी ग्रीनरी दिखाई दे रही है। 
 


सोने की कीमत बढ़ने का क्या है कारण


सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से हलचल पैदा होना है। अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स पर फिर से कदम उठाए जा रहे हैं। इसके कारण निवेशकों में एक बार फिर से खलबली मच गई है और सोना (gold rate) खरीदने के लिए निवेदक फिर से आ गया रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मांग की वजह से ही सोने के दाम बढ़े हैं। दूसरी तरफ अब इरान इजराइल युद्ध भी एक वजह माना जा रहा है। 

 


MCX पर चांदी और सोने की क्या है कीमत  


अब इस समय में MCX पर 10 ग्राम सोना (10 grams  gold on MCX) 1,61,700 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बीते कारोबारी सेशन में सोना 1,59,673 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो बीत शुक्रवार बढ़ गया। सोने के भाव में 2,027 रुपये की तेजी देखी गई है। MCX पर चांदी (Silver on MCX) 2,68,300 प्रति किग्रा पर ओपन हुई है, जबकि पिछली बार यह 2,62,191 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।  

 

सुरक्षित निवेश का बन रहा विकल्प 


सोना लगातार सुरक्षित निवेश का विकल्प बन रहा है। अमेरिका के शुल्क धमकियों और डॉलर की कमजोरी के बीच निवेशकों के लिए सोना (gold rate) एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है। जिस वजह से सोने के दाम फिर से बढ़ने लग गए है। सोने की कीमत एमसीएक्स ही नहीं सरार्फा बाजार में भी बढ़ी है। हालांकि पिछले दिनों सोने और चांदी में बढ़ी गिरावट भी आई थी। अब एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सोने की कीमत इस साल के अंत तक स्वा दो लाख तक भी जा सकती है। जबकि चांदी की कीमत फिर से तीन लाख से साढ़े तीन लाख के बीच जा सकती है। इसका कारण फिलहाल की स्थिरता को माना जा रहा है।