Gold Silver Rate : एक दिन में 8 हजार रुपये महंगी हुई चांदी, जानिये क्या है आज के रेट

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जाता है। जहां एक और पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं कल कीमतों में तेजी आई। कल चांदी का रेट (Chandi Ka Bhav) 8 हजार रुपये तक बढ़ गया है। इसकी वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का क्या रुख है।

 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate)। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट के बाद कल यानी 18 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल। आज भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ है।

एक्सपर्ट्स द्वारा उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं की चमक तेज होगी यानी इनके रेट बढ़ेंगे। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी के ताजा रेटों (Sona Chandi Bhav) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का ताजा रेट क्या चल रहा है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव - 

आज 19 फरवरी को MCX पर चांदी 2700 रुपये से ज्यादा महंगी होकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। वहीं आज सोना 1100 से अधिक महंगा होकर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 

शहरों के हिसाब से जानिये सोने की कीमत-

दिल्ली
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,340
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,490

मुंबई
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,190
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,340

कोलकाता    
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,190
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,340

चेन्नई
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,55,230
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,42,290

बेंगलुरु
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,190
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,340

हैदराबाद
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,190
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,340

लखनऊ
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,340
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,490

पटना    
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,240
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,390

जयपुर
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,340
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,490

अहमदाबाद
24 कैरेट सोने की कीमत - 1,54,340
22 कैरेट सोने की कीमत - 1,41,490


आज चांदी का ये है रेट-

चांदी की कीमतों (Silver Rate) के बारे में बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद फिर लगातार चौथे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। चार दिनों में एक किलो चांदी का रेट 20,100 रुपये तक कम हुआ है। आज 19 फरवरी को दिल्ली में चांदी की कीमत (Delhi Chandi Rate) 2,54,900 प्रति किलोग्राम के हिसाब से कारोबार कर रही है। 


आज इसके प्रति किलोग्राम रेट 10 रुपये बढ़े है। वहीं कल इसमें 8 हजार रुपये की तेजी आई थी। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई (Mumbai Gold Rate) और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है यानी कि चारों महानगरों में चांदी सबसे अधिक चेन्नई में ही चमक रही है।