home page

PM Kisan Yojana पर सरकार का बड़ा अपडेट, 2 हजार नहीं 4 हजार रुपये आएंगे खाते में

PM Kisan Samman Nidhi Scheme : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत के लाखों किसानों को लाभ हो रहा है। बता दें कि अब सरकार ने इस योजना पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब किसानों के खाते में सरकार 2 हजार की बजाय 4 हजार रुपये आने वाले हैं। इसकी वजह से किसानों को काफी लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 | 
PM Kisan Yojana पर सरकार का बड़ा अपडेट, 2 हजार नहीं 4 हजार रुपये आएंगे खाते में

HR Breaking News - (PM Kisan Yojana Update) भारत एक कृषि प्रधान देश है। सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई तरह की स्कीमों को चलाया जाता है। इन्हीं में से एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार के द्वारा किसानों को 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। लेकिन अब सरकार ने इसपर एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत किसानों को 2 नहीं बल्कि 4 हजार रुपये भेजे जाएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में।


21 किस्त हो गई जारी-

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21 किस्तों को जारी किया जा चुका है। इस योजना की पिछली किस्त 19 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी। नियम के अनुसार, हर 4 महीने में एक किस्त को जारी किया जाता है। इसके हिसाब से 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Scheme 22nd Installment) का समय अब हो चुका है।

हालांकि सरकार ने अभी तक किसी पक्की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय सूत्रों के मुताबिक फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च 2026 के पहले हफ्ते में पैसा ट्रांसफर कर जा सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि होली (जो मार्च में है) से ठीक पहले किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि क्रेडिट कर दी जाएगी।


जानिये किनको मिलेंगे 4000 रुपये-

इस बार कुछ किसानों के लिए बंपर धमाका दिया जा सकता है। जिन किसानों की पिछली यानी 21वीं किस्त (21st Installment) किसी तकनीकी वजह जैसे KYC या बैंक सीडिंग से रुक गई थी, उन्हें इस बार पुरानी और नई किस्त मिलाकर कुल 4000 रुपये एक साथ मिलेंगे। इसके लिए अपनी पेंडिंग गलतियों को सुधारना जरूरी रहने वाला है।


इस वजह से रूक जाएगा पैसा-

अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के पैसा आए, तो ये काम आपको आज ही निपटा लेना चाहिए। इन कामों में e-KYC, Aadhaar Seeding, Land Seeding को 
शामिल किया गया है।

e-KYC: पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी (OTP) के जरिए या CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक केवाईसी को करवाना होगा।

Aadhaar Seeding: इसके साथ ही में अपना बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) रखें और DBT (Direct Benefit Transfer) विकल्प को इनेबल करवाएं।

Land Seeding: आपको ये भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके जमीन के दस्तावेज (Land Records) पोर्टल पर अपडेटेड हैं।

ऐसे करें योजना का स्टेटस चेक-

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
यहां पर होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें। यहां पर आपको पता चल जाएगा कि आपकी अगली किस्त का स्टेटस क्या है।