Gold Silver Rate : चांदी ने लगाई 10,000 की लंबी छलांग, सोना भी नहीं रहा पीछे, जान लें ताजा रेट
Sone Chandi ka taja bhav : सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट के आने के बाद अब बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट आसमान छू रहे हैं। आज 27 फरवरी को चांदी 10 हजार रुपये महंगी हुई है। सोना भी इस मामले में पीछे नहीं रहा है। अगर आप सोने व चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं या गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें। आईये जानते हैं -
HR Breaking News - (Gold-Silver Price Today 2026)। आज शुक्रवार, 27 फरवरी को सोने व चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। कल यानी 26 फरवरी को बड़ी गिरावट के बाद आज एक बार फिर सोने और चांदी के भाव में तूफानी तेजी आई है। निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई है लेकिन खरीदारों की टेंशन बढ़ती जा रही है। सोने-चांदी (Aaj Ka Sona Chandi Bhav ) के दाम आम आदमी के बजट से बाहर होते नजर आ रहे हैं। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें।
MCX पर सोने व चांदी का रेट -
आज मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव (MCX Gold Silver Price) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 2 अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 400 रुपये से ज्यादा महंगा होकर 1,60,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं 5 अप्रैल एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,77,000 पर ट्रेड कर रही है।
सुबह 7 बजे तक, हाजिर सोने की कीमत में 1% (4 अमेरिकी डॉलर) की मामूली तेजी के साथ 5,189.92 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, हाजिर चांदी की कीमत में 7% की बढ़ोतरी हुई और यह 88.88 अमेरिकी डॉलर पर कारोबार करती दिखी। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold rate) पर सोने और चांदी के भाव में तूफानी तेजी देखने को मिली।
बीते दिन क्या रही सोने व चांदी की चाल -
कमजोर ग्लोबल संकेतों और व्यापारियों द्वारा मुनाफा वसूली करने की वजह से गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,300 रुपये सस्ता होकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव थोड़ा बढ़कर 5,176.21 डॉलर प्रति औंस हो गया।
सोने का वायदा भाव
कम मांग के कारण वायदा बाजार में भी सोने में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Gold Rate MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड 539 रुपये सस्ता होकर 1,60,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो 0.33% की गिरावट है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.59% बढ़कर 5,196.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान कुल 647 लॉट का कारोबार हुआ।