home page

Haryana में बिछेगी नई रेलवे लाइन, सरकार ने दी मंजूरी, रूट हुआ फाइनल

Haryana News : हरियाणा में सरकार की ओर से एक और रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में लगातार सड़कों के साथ-साथ रेलवे के नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दे रही है। 

 | 
Haryana में बिछेगी नई रेलवे लाइन, सरकार ने दी मंजूरी, रूट हुआ फाइनल

HR Breaking News (New Railway Line) हरियाणा प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। नए-नए उद्योग हरियाणा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सरकार की ओर से लगातार नई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सरकार ने हरियाणा में एक और नई रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है। इस नई रेलवे लाइन का रूट भी फाइनल हो गया है। रेलवे के नेटवर्क (railway Network) में इस नई रेल लाइन से मजबूती आएगी। 

 

6000 करोड़ के करीब रुपए होंगे खर्च 


हरियाणा में नई रेलवे (New Railway Route) लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर 6000 करोड़ के करीब रुपए खर्च होंगे। परियोजना के अनुसार 194 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन पर 5983 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इससे प्रदेश के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। 

 

कहां से कहां तक बिछेगी नई रेल लाइन 


हरियाणा में दिल्ली से अंबाला (Delhi to Ambala Railway Line) तक नई रेल लाइन बिछाई जाने वाली है। इस रेल लाइन के बिछ जाने से सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला के लोगों को सीधा फायदा होगा। इसके साथ ही दिल्ली से हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पंजाब तक की कनेक्टिविटी भी और आसान हो जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी 


नई रेल लाइन की मंजूरी (railway line update) के बारे में केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। यह रेल लाइन सेना से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी। 1994 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। 


रणनीतिक लिहाज से जम्मू कश्मीर तक महत्वपूर्ण 


मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रेल लाइन रणनीतिक लिहाज से जम्मू कश्मीर तक महत्वपूर्ण होगी। इससे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे और 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। 4 वर्षों में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 


नहीं करना पड़ेगा भूमि अधिग्रहण 


यह रेलवे लाइन अपने तय समय पर पूरी हो सकती है। सबसे बड़ी बात है कि इस रेलवे लाइन को बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण की भी आवश्यकता नहीं है। मौजूदा रेल लाइन (rail line) के साथ-साथ नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। जिसमें रेलवे की ही जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। रेल लाइन पर 29 पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही रास्ते में पढ़ने वाले पुराने पुलों को दोबारा से निर्मित किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटेगा, जिससे पर्यावरण को भी लाभ होगा। दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक की कनेक्टिविटी भी सुधर जाएगी। 

हरियाणा में और भी चल रही है परियोजनाएं 


प्रदेश में और भी परियोजनाएं चल रही हैं, जिनके तहत लोगों को सुविधाएं देने के लिए काम किया जा रहा है। ओरबिटल रेल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा जो कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (expressway Updates) के साथ-साथ बनेगा। इसमें नई इलेक्ट्रिक डबल ब्रॉड गेज लाइन पलवल से शुरू की जाएगी जो खरखौदा के रास्ते हरसाना कलां सोनीपत को जोड़ेगी। ऐसे ही करनाल और यमुनानगर में भी रेलवे लाइन (new railway Line) स्वीकृति मिल चुकी है, जो 61 किलोमीटर लंबी लाइन होगी।

यह इंद्री, लाडवा, रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र यमुनानगर मार्ग को सीधा जोड़ेगी। फिलहाल 131 किलोमीटर के मार्ग को कम करके 61 किलोमीटर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का अभी सर्वे चल रहा है। वहीं रोहतक, महम और हांसी के बीच नई रेल लाइन भिवानी और हिसार के जिलों में सीधी कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है, जिससे 20 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। कुरुक्षेत्र में भी एलिवेटेड रेल ट्रैक जाम से निजात दिलाने का काम करेगा।