Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में क्या आया अंतर, जानें क्या रहे दिनभर के रेट 

Gold Silver Rate : सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच आज 27 फरवरी को एक बार फिर बाजार में हलचल दर्ज की जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 27 फरवरी को देश में 24 कैरेट सोने के रेट 159000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के पार पहुंच चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमतों (gold price) में भी फिलहाल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
 

HR Breaking News (gold and silver rates) भारतीय सर्राफा बाजार में आज 27 फरवरी को चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने के रेट 159000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच चुके हैं। वहीं, बीते दिन 24 कैरेट सोने के रेट (24K Gold) 158000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए थे। इसी के साथ फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन में चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
 
फिलहाल जारी आंकड़ों के अनुसार आज 27 फरवरी को सुबह के समय 995 शुद्धता वाले सोने के रेट 158450 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, 916 शुद्धता वाले सोने के रेट 155724 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। ऐसे में बीते दिन के मुकाबले आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
 


जानें आज क्या हैं सोने के रेट 


आज 27 फरवरी को 999 शुद्धता वाले सोने के रेट (gold price) 159087 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बीते दिन के मुकाबले आज सोना 10065 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। पिछले कारोबारी दिन यानी 26 फरवरी को बाजार बंद होते समय यह रेट 158022 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। 


इसके अलावा 995 शुद्धता वाले सोने के रेट आज सुबह 158450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। बीते दिन यह रेट 15789 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। ऐसे में इन कीमतों में 1061 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने के रेट (sone ki kimat) आज 27 फरवरी को 145724 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इन कीमतों में 976 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 


अगर हम बात करें 750 शुद्धता वाले सोने की तो आज इसके रेट 119315 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं। बीते दिन यह रेट 118517 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। ऐसे में इसके रेट में 798 रुपये की बढ़त हुई है। इसी के साथ 585 शुद्धता वाले सोने के रेट 93066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। बीते दिन इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि आज यह रेट 623 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगें हुए हैं।

जानें क्या हैं चांदी के ताजा रेट 


सोने की कीमतों के साथ-साथ आज 27 फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 27 फरवरी को चांदी की कीमतों ने जबर्दस्त उछाल मारी है। बीते दिन यानी 26 फरवरी के मुकाबले आज 27 फरवरी को सोने के रेट 7233 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे हुए हैं। वर्तमान में चांदी के ताजा रेट 267900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

हालांकि कल यह रेट बाजार बंद होते समय 260667 रुपए थे।


ध्यान रहे इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी की गई यह कीमतें जीएसटी रहित होती हैं। वहीं, इन कीमतों में जीएसटी शामिल करने व ज्वैलर द्वारा मेकिंग चार्ज एड करने के बाद बदलाव देखा जाता है।