home page

Home Loan EMI : क्या 50 हजार की कमाई वाले को खरीदना चाहिए अपना घर, जानें होम लोन का फॉर्मूला

Home Loan EMI : हर किसी की दिली तमन्ना होती है कि वह अपनी फैमली के लिए घर खरीदे। उसकी वजह से उसकी फैमिली के सिर पर छत आए। चलिए जानते हैं कि 50 हजार की सैलरी वाला अपना घर खरीदे या नहीं। कितनी सैलरी पर होम लोन लेना चाहिए। 

 | 
Home Loan EMI : क्या 50 हजार की कमाई वाले को खरीदना चाहिए अपना घर, जानें होम लोन का फॉर्मूला

HR Breaking News (Home Loan latest EMI) महंगाई के दौर में प्रोपर्टी खरीदना सपना बनता जा रहा है। वहीं, 50 हजार की कमाई में होम लोन लेकर घर खरीदने का सपना भी बहुत लोग देखते हैं। परंतु, उनको उससे पहले होम लोन के बारे में कुछ बेसिक कैलकुलेशन कर लेनी चाहिए। चलिए जानते हैं, इन्हीं के बारे में- 


नौकरी आते ही घर के लिए बेचैनी


आज के समय में देखने को मिल रहा है कि लोग नौकरी लगते ही सबसे पहले अपने घर के सपने को पूरा करना चाहते हैं। मैट्रो सिटी में यह ट्रेंड ज्यादा बढ़ गया है। लोग नौकरी पकड़ते ही फ्लैट या मकान खरीदने के लिए होम लोन की इंक्वारी (home loan enquiry) शुरू कर देते हैं। होम लोन तो आसानी से मिल जाता है, लेकिन फिर बाद में बहुत लोगों को ईएमआई मैनेज (EMI Management) करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए बड़े ही स्मार्ट तरीके से इंसान को होम लोन लेना चाहिए। आईए जानते हैं होम लोन के बारे में बेसिक कैलकुलेशन- 

आय पर निर्भर करती है हर बात


जब भी घर बनाने का सपना देखें तो पहले अपनी जेब की तरफ जरूर देखें। ऐसा न हो कि किसी मायावी चक्र में फंस जाएं। अगर आप होम लोन लेना चाह रहे हैं तो सबसे पहले अपनी इनकम देखनी होगी। आपको देखना चाहिए कि आपकी आय में घर खरीद कर रहना आपके लिए फायदे में रहेगा या किराए पर रहना।  

सैलरी के हिसाब से ही रखें ईएमआई


अगर आप अपना घर खरीदना चाह रहे हैं और आपको होम लोन (home loan emi) लेना ही है तो पहले आपको अपनी सैलरी और होम लोन की ईएमआई में तालमेल बैठा लेना चाहिए। आपको देखना चाहिए कि जब आप लोन ले रहे हैं तो उसमें ईएमआई (EMI in Salary) और आपकी सैलरी के बीच 20 से 25% का ही फर्क रहे। 25% से ज्यादा ईएमआई (EMI Update) न जाए। अगर आप ₹100000 सैलरी लेते हैं तो केवल 25000 रुपए ही ईएमआई (One lakh salary home loan EMI) होनी चाहिए।

कम सैलरी में ईएमआई इतनी न रखें, किराए पर लें मकान


अगर आप एक लाख सैलरी नहीं ले रहे हैं और अगर सैलरी 50 से 70 हजार रुपये के बीच है तो होम लोन (Home Loan EMI) की किस्त भी कम ही रखें। अगर आप 50 हजार सैलरी में 25 हजार की ईएमआई (EMI) करें तो यह भारी पड़ सकता है। यह फैसला गलत होगा। तो ऐसे में तो किराए पर ही रहना उचित होगा।

कितने प्रतिशत होनी चाहिए होम लोन के लिए EMI


सैलरी कितनी भी क्यों न हो होम लोन की ईएमआई (Home Loan EMI) 25 प्रतिशत से अधिक न हो। अगर आपकी सैलरी 50 से 70 हजार रुपये के बीच है तो तो आप 25 लाख रुपये तक का ही घर खरीदें। क्योंकि इसकी ईएमआई (EMI for Home loan) 20 हजार रुपये प्रति माह के आसपास रहेगी। जो 20 साल तक चलेगी।  


जानें सैलरी के हिसाब से होम लोन की अमाउंट


अगर आपकी सैलरी 50 से 70 हजार रुपये के बीच है तो 25 लाख तक का ही होम लोन (Home Loan EMI Calculator) लें। अगर 30 लाख का होम लोन लेना है तो कुछ समय पहले सेविंग करें ताकि ज्यादा से ज्यादा डाउन पेमेंट कर आप होम लोन की किस्तों को कम करा सकें। 30 से 35 लाख तक का घर खरीद (Home buying tips) रहे हैं तो सैलरी एक लाख कम से कम हो। डेढ़ लाख सैलरी वाले 50 लाख रुपये तक का घर खरीदने का फैसला ले सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर आपका बजट कभी भी बिगड़ सकता है। हालांकि, कईं बार हालात किसी का भी बजट बिगाड़ देते हैं। 

स्टेबल हो आपकी जोब


अगर आप होम लोन (Home Loan) लेकर घर खरीद रहे हैं तो अपनी जॉब प्रोफाइल (Job profile) जरूर देखें। आपकी जॉब स्टेबल है तो ही होम लोन लेकर अपना घर खरीदें। नहीं तो ऐसा करने से बचें। जॉब जाने पर घर से हाथ धोना पड़ सकता है।