Gold Silver Rates : सोने और चांदी की कीमतों में आया बदलाव, जानें आज क्या रही हैं कीमतें
Gold Silver Rates : सोने व चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। वर्तमान में जो वैश्विक परिस्थितियां बनी हुई है, उनका साफ-साफ असर सोने व चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है। आज 5 मार्च को सोने व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अब निवेशकों को भी सोचना पड़ रहा है।
HR Breaking News (gold rates) वर्तमान में मिडिल ईस्ट में जो जियो पोलिटिकल सिचुएशन बनी हुई है, उसकी वजह से तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में इसका असर सोने व चांदी के रेट पर भी देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में आज सोने व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कटौती हुई है।
वहीं, चांदी के रेट में भी तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी के रेट 7100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुए हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि आगे सोने व चांदी की चाल कैसी रहने वाली है।
जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी (gold and Silver Price) की अलग-अलग कीमतें देखने को मिल रही हैं। इस बीच आज 5 मार्च को एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की ताजा कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 161890 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148399 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121418 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
वहीं, यहां एक किलोग्राम चांदी की कीमत 267460 रुपये है। इसके अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 162170 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148656 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121628 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां चांदी के रेट 267920 रुपये प्रति किलोग्राम बने हुए हैं।
बिहार की राजधानी पटना में आज 24 कैरेट सोने के रेट 162090 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148583 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 125683 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां चांदी की कीमत 267780 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसी के साथ गुलाबी नगरी जयपुर में आज 24 कैरेट सोने के रेट 162150 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148638 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121613 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। साथ ही जयपुर में चांदी की कीमत 267880 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।
भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के रेट 162320 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148793 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने के रेट 121740 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ यहां चांदी के रेट 268150 रुपये प्रति किलोग्राम है।
उत्तर प्रदेश (UP me Gold Rates) की राजधानी लखनऊ में आज 5 मार्च को 24 कैरेट सोने के रेट 162190 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148674 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121643 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। साथ ही यहां एक किलोग्राम चांदी की कीमत 267930 रुपये है। कानपुर में भी सोने व चांदी की यही कीमतें दर्ज की जा रही हैं। हरियाणा, पंजाब की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज 5 मार्च को 24 कैरेट सोने के रेट 162150 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148573 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 121560 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। साथ ही यहां 1 किग्रा चांदी का रेट 267860 रुपये है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो आज शाम 5:00 बजे तक 24 कैरेट सोने की कीमत 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, बीते कारोबारी सत्र में यह रेट 162548 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसके अलावा आज 22 कैरेट सोने के रेट 146423 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 120440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा अगर हम बात करें चांदी की कीमतों की तो आज शाम 5:00 बजे तक चांदी के रेट 264212 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह रेट 271347 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
क्या 3 लाख पहुंचेगी चांदी
वर्तमान में चांदी की कीमतों (Silver Price) में कई बार तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार का माहौल भी चांदी के प्रति सकारात्मक नजर आ रहा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एमसीएक्स पर 254000 रुपये प्रति किलोग्राम का लेवल चांदी के लिए काफी महत्वपूर्ण सपोर्ट है।
ऐसे में संभावना की जा सकती है कि आगामी समय में चांदी के रेट 300000 रुपये के करीब रेजिस्टेंस स्तर तक पहुंच सकते हैं। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस दौरान छोटी अवधि के लिए चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। हालांकि वर्तमान में जो ट्रेंड बना हुआ है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है की कीमतों में अभी और तेजी हो सकती है।