Gold : सोना खरीदते समय बिल में जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
HR Breaking News - (Gold Buying Tips)। कई लोग सोना खरीदते समय कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर जाते हैं। इस कारण उनको काफी आर्थिक नुकसान भी होता है। खासकर सोना खरीदने के बाद बिल में कई चीजों को चेक (how to check gold purity) करना जरूरी होता है।
अगर आप बिल में इन 5 चीजों को बिल (gold purchasing bill) लेते समय ही चेक कर लेंगे तो धोखाधड़ी से बच जाएंगे। आइये जानते हैं क्या क्या बिल में चेक कर लेना जरूरी होता है।
1. सबूत के लिए होना चाहिए पक्का बिल-
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (Bureau of Indian Standards) की ओर सोना खरीदारों की सुविधा के लिए कई नियम तय किए गए हैं। इन नियमों को सराफा कारोबारियों को फॉलो करना होता है। जब भी सोना खरीदें तो हमेशा हॉलमार्क लगी ज्वैलरी (gold jewelery) ही खरीदें। दुकानदार से पक्का बिल जरूर ले लेना चाहिए ताकि किसी भी तरह की दिक्कत या धोखाधड़ी होने पर यह सबूत के तौर पर काम आ सके।
2. ये डिटेल देखना न भूलें-
सोना खरीदते समय दुकानदार की ओर से दिए गए बिल (gold purchasing bill me kya check kre) में यह डिटेल जरूर देख लें कि हालमार्क ज्वैलरी की जानकारी दी है या नहीं। अब मार्केट में 6 अल्फान्यूमेरिक HUID के मार्क वाले आभूषणों की बिक्री (gold selling rules) की ही अनुमति है। गहनों की संख्या, सबका अलग-अलग वजन और कैरेट की डिटेल बिल में दी होनी चाहिए। दुकानदार या शोरूम का पता भी बिल में एड होना चाहिए।
3. बिल में ये सब करें चेक -
सोना लेने पर जो बिल (gold purchasing bill) आपको मिलेगा, उसमें कई चीजें होती हैं। बिल में गहने का नाम, वजन और उसकी शुद्धता के बारे में डिटेल होगी। सोना 22 कैरेट (22carat gold) है या 24 कैरेट है, इसकी डिटेल भी बिल में होनी चाहिए। सोने का लेटेस्ट रेट, गहनों का मेकिंग चार्ज और जीएसटी (GST on gold) भी इसमें शामिल होना चाहिए। हर चीज का अलग अलग विवरण चेक कर लें।
4. गहनों में लगे स्टोन का वजन व रेट-
कई बार गहनों में डिजाइनिंग के लिए स्टोन (gold stone rate) भी लगे होते हैं। आप बिल में यह चेक (how to check gold bill) कर लें कि इनका वजन सोने में ही तो एड नहीं कर दिया गया है। स्टोन का वजन और रेट क्या है, इसके लिए अलग से बिल बनवाएं।
5. सोने की शुद्धता का रखें ध्यान -
सोने की खरीदारी के समय इसकी शुद्धता (check gold purity) को जरूर चेक कर लें। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की ओर से सोने की शुद्धता की गारंटी दी जाती है। BIS से मान्यता प्राप्त हॉलमार्किंग सेंटर पर भी सोने की शुद्धता की जांच की जा सकती है। यहां पर आपसे सोने का टेस्टिंग चार्ज लिया जाएगा। आप सोने पर लगे हॉलमार्क (gold hollmark) से भी इसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।