Home Loan की ईएमआई दे रही है टेंशन, तुरंत बैंक में करवा लें यह काम, बड़ी राहत मिलेगी
HR Breaking News : (Home Loan News) बढ़ रही महंगाई के इस दौर में खुद का घर खरीदना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। ज्यादातर लोग घर खरीदते वक्त होम लोन का सहारा ले लेते हैं। होम लोन लेना आजकल एक आसान विकल्प बन गया है क्योंकि अगर आपकी बैंक हिस्ट्री और सारे डॉक्यूमेंट सही है तो आपको बेहद कम समय में होम लोन मिल जाता है।
कई लोग होम लोन तो ले लेते हैं लेकिन हर महीने जब लोन की ईएमआई भरनी पड़ती है तो बजट गड़बड़ा जाता है। अगर आप भी होम लोन की एमी से परेशान है तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंक में जाकर अगर आप यह काम करवा लेते हैं तो आपकी जेब पर जो ईएमआई का बोझ (Manage home loan EMI) पड़ा है वह कम हो जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं होम लोन की ईएमआई से जुड़ी इस जरूरी बात के बार में विस्तार से।
इस तरह कम कर सकते है होम लोन की ईएमआई
1. सस्ती ब्याज दर वाले प्लान में करवाएं चेंज
बहुत से लोग अपने होम लोन की ब्यजा दर (Home Loan Interest Rate) सालों-साल तक देखते ही नहीं। लेकिन बाजार में ब्याज की दरें बदलती रहती हैं। अगर आपने 5–6 साल पहले लोन लिया था, तो हो सकता है कि उसी बैंक में अब कम ब्याज पर लोन मिल रहा हो। ऐसे में आप बैंक से बात करके अपना लोन नई और सस्ती ब्याज दर वाले प्लान में चेंज करवा सकते हैं। इसके लिए बैंक चार्ज ले सकता है, लेकिन इससे आपकी महीने की EMI कम हो सकती है।
2. लोन चुकाने का समय
होम लोन की EMI कम करने का एक आसान तरीका यह है कि लोन चुकाने का समय थोड़ा बढ़ा दिया जाए। जब लोन को ज्यादा समय में चुकाया जाता है, तो हर महीने देने वाली किस्त (EMI) कम हो जाती है। जी हां, इसमें एक बात ध्यान रखने वाली है कि समय बढ़ने से कुल ब्याज थोड़ा ज्यादा देना पड़ सकता है। लेकिन अगर अभी महीने के खर्चे पर ज्यादा दबाव है, तो यह तरीका आपके लिए फायदेमंद रह सकता है।
3. अतिरिक्त पैसे से आंशिक प्रीपेमेंट करें
अगर आपको बोनस, कहीं से फायदा या एक्स्ट्रा पैसा मिलता है, तो उसे अपने होम लोन में थोड़ा-थोड़ा जमा कर सकते हैं। अक्सर होम लोन में पहले से पैसा जमा करने पर कोई जुर्माना नहीं लगता। इससे लोन की असल रकम कम हो जाती है। जब रकम कम हो जाती है, तो आप बैंक से EMI फिर से निकलवाने को कह सकते हैं। इससे आपकी हर महीने की किस्त कुछ कम (Home loan EMI reduction) हो सकती है।
4. बैलेंस ट्रांसफर करना भी सही रह सकता है
अगर आपको किसी दूसरे बैंक (Home loan tips) में कम ब्याज दरों पर होम लोन मिल रहा है तो आप अपने लोन को वहां ट्रांसफर करा सकते हैं इसे बैलेंस ट्रांसफर कहा जाता है और इसमें कागजी प्रक्रिया पर कुछ् चार्ज लगते हैं लेकिन यह विकल्प उस समय फायदेमंद होता है जब ब्याज दर में काफी ज्यादा फर्क हो।
5. बैंक में करें बात
अगर आपने होम लोन ले रखा है और अचानक आपकी कमाई कम हो जाए या खर्च बढ़ जाए तो EMI पेंडिंग होने का इंतजार ना करें बल्कि उससे पहले बैंक में जाकर बात कर ले, क्योंकि कई बार बैंक भुगतान के नियम बदलाव करके आपका लोन की फाइल को रिस्ट्रक्चर कर देता है ताकि अगर आप पर दबाव (How to reduce home loan EMI) कम पड़े।