Kisan samman Nidhi : किसानों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को खाते में आ सकती है 22वीं किस्त
HR Breaking News : (PM Kisan Yojana) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसान अब 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इन दिनों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
अगर आप भी किसान है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (Benefits of PM Kisan Yojana) उठा रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खाते में कब आएगी।
इस दिन जारी होगी 22वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 22वीं किस्त का इंतजार पिछले कई दिनों से किया जा रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हो सकती है।
इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) असम के कोकराझार जा सकते हैं और वहां आयोजित प्रोग्राम में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसी मेहमान आ जा रहा कि असम से ही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है लेकिन अभी तक पोर्टल पर इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपको किस्त की राशि मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करना जरूरी होता है।
पहला स्टेप-
सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद वहां मौजूद Know Your Status वाले विकल्प पर क्लिक करें।
दूसरा स्टेप-
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो Know Your Registration Number विकल्प पर क्लिक करके उसे खोज सकते हैं। नंबर मिलने के बाद उसे भरें और फिर कैपचा कोड दर्ज करें।
तीसरा स्टेप-
अब Get Details वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने आपका स्टेटस दिखाई देगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
