Defender से ऑफिस आने जाने में कितना हो जाएगा खर्च, जानें 50000 सैलरी वाला कितने दिन जा सकता है गाड़ी से ऑफिस
Defender - अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपये है और आप Land Rover Defender जैसी लग्जरी SUV से रोज ऑफिस जाने का सोच रहे हैं, तो पहले खर्च समझना जरूरी है। पेट्रोल, माइलेज और रोज की दूरी मिलकर आपकी जेब पर कितना असर डालेंगे, यह जानना बेहद अहम हो जाता है...तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-
HR Breaking News, Digital Desk- (Defender) आजकल लग्जरी कार खरीदना कई लोगों का सपना होता है। हर कोई चाहता है कि उसके पास ऐसी कार हो जो स्टाइल, पावर और स्टेटस दिखा सके। ऐसी ही एक लोकप्रिय कार है Land Rover Defender, जो शानदार डिजाइन, ऑफ-रोडिंग क्षमता (Off-roading capability) और प्रीमियम फीचर्स (premium features) के लिए दुनियाभर में फेमस है।
अब सवाल यह है कि अगर किसी की मासिक सैलरी (monthly salary) 50,000 रुपये है, तो रोजाना ऑफिस आने-जाने में खर्च कितना होगा। साथ ही जानेंगे कि गाड़ी का माइलेज और फ्यूल कॉस्ट कितनी होती है।
Land Rover Defender की कीमत कितनी है-
भारत में Land Rover Defender की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये से शुरू होकर 3.02 करोड़ रुपये तक जाती है। यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इसका एवरेज माइलेज लगभग 9 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो ड्राइविंग कंडीशन और इंजन के हिसाब से बदल सकता है।
अब यदि हम फ्यूल कॉस्ट (fuel cost) का अनुमान लगाएं, तो पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति लीटर और कार का औसत माइलेज करीब 10 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसका मतलब, एक किलोमीटर चलाने में लगभग 10 रुपये का पेट्रोल खर्च होगा।मान लीजिए किसी का ऑफिस घर से 20 किलोमीटर दूर है, तो आने-जाने की दूरी रोजाना 40 किलोमीटर होगी। ऐसे में रोजाना ऑफिस आने-जाने में पेट्रोल का खर्च लगभग 400 रुपये होगा।
कितने खर्च हो जाएंगे महीने में-
अगर महीने में 22 दिन ऑफिस जाना हो, तो केवल पेट्रोल पर लगभग 8,800 रुपये खर्च होंगे। यानी 50,000 रुपये की मासिक सैलरी का करीब 17-18% हिस्सा सिर्फ ऑफिस आने-जाने के पेट्रोल में ही चला जाएगा। ध्यान दें, इसमें कार की EMI, सर्विसिंग, इंश्योरेंस (insurance) और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।
ऐसे में कहा जा सकता है कि Land Rover Defender जैसी लग्जरी SUV को 50,000 रुपये की सैलरी में रोजाना ऑफिस ले जाना काफी महंगा साबित हो सकता है। हालांकि, अगर किसी के पास पहले से ही Defender है और ऑफिस की दूरी कम है, तो इसे चलाना संभव है।