YouTube चैनल खोलकर की जा सकती है मोटी कमाई, आइए जानते हैं इससे जुड़ा पूरा प्रोसेस

Business Idea : घर बैठे ऑनलाइन काम करके कमाई करना आजकल बेहद आसान हो गया है। अगर आप भी घर बैठे खुद का कोई बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं यूट्यूब चैनल के उस बिजनेस आइडिया के बारे में जिसके माध्यम से आप घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं किस तरह यूट्यूब चैनल खोलकर कमाई की जा सकती है।
 

HR Breaking News : (Latest Business Idea) नई तकनीकी के इस दौर में हर कोई नौकरी करने के बजाय खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में नौकरी से अपने खर्चे पूरी करना हर किसी के बस की बात नहीं रही है। आजकल लोग घर बैठे ऑनलाइन काम (Online Business Idea) करके भी मोटी कमाई कर रहे हैं। खास तौर पर वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब में लाखों लोगों को कमाई के अवसर प्रदान किए हैं। अगर आपके पास भी कोई खास हुनर, जानकारी या कोई अच्छा कंटेंट है तो आप यूट्यूब चैनल खोलकर खुद का काम शुरू कर सकते हैं।

 


YouTube चैनल शुरू करने का प्रोसेस


यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए (Process to start a YouTube channel) सबसे पहले आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत होती है और उसी अकाउंट के जरिए आप यूट्यूब पर लॉगिन करके अपना चैनल बना सकते हैं। चैनल बनाने के बाद आपको अपने चैनल का एक अच्छा नाम, डिस्क्रिप्शन तथा एक प्रोफाइल फोटो सेट करना होगा, इसके बाद आप अपने पसंद के कंटेंट पर वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। इन दिनों ज्यादातर लोग कुकिंग, एजुकेशन, ट्रैवल, गेमिंग तथा टेक्नोलॉजी से जुड़ी वीडियो बनाकर ताबड़तोड़ कमाई कर रहे हैं।


कमाना है मोटा पैसा तो कंटेंट होना चाहिए सही


यूट्यूब सबसे पहले आपके कंटेंट (YouTube channel) को देखा जाता है, अगर आपकी वीडियो लोगों को पसंद आने लगती है तो धीरे-धीरे चैनल पर सब्सक्राइबर तथा व्यूज बढ़ने लगते हैं। आपके द्वारा अपलोड की जाने वाली वीडियो की क्वालिटी तथा साफ आवाज भी चैनल की ग्रोथ करवाने में काफी ज्यादा मदद करती है। साथ ही अगर नियमित रूप से सही वीडियो अपलोड की जाए तो चैनल (Best content for youTube) काफी तेजी से ऊपर की तरफ जाता है।


इतने दिन बाद मिलता है यूट्यूब पर मोनेटाइजेशन


अगर आप यूट्यूब से कमाई प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके चैनल का मोनेटाइज (Monetization on YouTube) होना बेहद जरूरी है। यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करवाने के लिए आपको कई तरह की शर्तों को पूरा करना पड़ता है जैसे किसी चैनल के काम से कम 1000 सब्सक्राइबर तथा पिछले 12 महीना में चार हजार घंटों का वॉच टाइम पूरा करना होता है। जब आप इन शब्दों को पूरा (Business Idea) कर सकते हैं तो आप मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और मोनेटाइजेशन के बाद आप कमाई प्राप्त कर सकते हैं।


 अगर आप एक सही धैर्य तथा दमदार मेहनत के साथ लगातार अच्छा कंटेंट बनाते हैं तो यूट्यूब आपके लिए कमाई का एक सबसे मजबूत प्लेटफॉर्म बन सकता है।