कम CIBIL Score के कारण नहीं मिल रहा लोन, तो अपनाएं 6 तरीके
HR Breaking News (ब्यूरो)। आज के आधुनिक जीवन में अच्छा सिबिल (How to improve CIBIL Score) स्कोर बनाए रखना बेहद जरूरी है। यह आपकी फाइनेंशियल पोजिशन की मजबूती का इंडिकेटर होता है। हालांकि, कई फैक्टर सिबिल स्कोर को प्रभावित करते हैं, जैसे क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) की लंबाई और क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो। यहां हम आपको 6 आसान और कारगर कदम बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने सिबिल स्कोर (CIBIL score kya hai) को ना सिर्फ सुधार सकते हैं बल्कि उसे शिखर तक पहुंचा सकते हैं।
ATM से पैसे निकलाने वालों के लिए अलर्ट, जान लें RBI के नियम
कैसे चेक करें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट
सिबिल से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट (steps to improve CIBIL score)की कॉपी लें और उसे ध्यान से पढ़ें। देखें कि कहीं कोई गलती, गलत जानकारी या धोखाधड़ी तो नहीं है, जो आपके स्कोर को कम कर रही है।
समय पर चुकाएं बिल
देर से भुगतान करने का आपके सिबिल स्कोर (low CIBIL Score) पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। अपने सभी बिल, चाहे वो क्रेडिट कार्ड बिल हों, लोन की EMI या फिर बिजली का बिल, समय पर चुकाएं। इससे आपके स्कोर (bank loan) पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
सीनियर सिटीजंस की हो गई मौज, 2 से 3 साल की FD पर मिलेगा बंपर ब्याज
कम यूज करें क्रेडिट कार्ड
कोशिश करें कि आप अपनी क्रेडिट सीमा का 30% से कम ही इस्तेमाल करें। इसका मतलब है कि आपको अपनी उपलब्ध क्रेडिट सीमा (Credit Card limit) का छोटा सा हिस्सा ही खर्च करना चाहिए। ज्यादा क्रेडिट यूज करने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब लग सकती है, जिसका असर आपके स्कोर पर पड़ेगा।
ज्यादा लोन के लिए ना करें आवेदन
हर बार जब आप लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर एक हार्ड इन्क्वायरी दर्ज हो जाती है। इससे आपका स्कोर (multiple loan effects) थोड़े समय के लिए कम हो सकता है। इसलिए सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही लोन के लिए आवेदन करें।
डाइवर्स करें क्रेडिट
क्रेडिट कार्ड, लोन और मकान का लोन (how to increase CIBIL Score) जैसा अलग-अलग तरह का क्रेडिट इस्तेमाल करने से आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो सकता है। लेकिन सिर्फ उतना ही क्रेडिट लें, जिसे आप जिम्मेदारी से चुका सकें।
Delhi-NCR में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, अब नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा आसान, 2500 करोड़ की आएगी लागत
एक्सपर्ट की लें मदद
अगर आपकी क्रेडिट स्थिति बहुत खराब हो गई है, तो किसी फाइनेंशियल एडवाइजर या क्रेडिट काउंसलर (credit counsellor) से मदद लें। वे आपको आपकी स्थिति के हिसाब से सलाह दे सकते हैं और आपका सिबिल स्कोर सुधारने की रणनीति बना सकते हैं।