LPG Cylinder : बहुत बड़ा अपडेट, 14 किलो के सिलेंडर में अब मिलेगी 10 किलो गैस!

LPG Cylinder Update : एलपीजी सिलेंडर की तंगी पिछले कई दिनों से देश भर में देखी जा रही है। अब फिर एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर में केवल 10 किलो गैस ही मिलेगी। आइए एलपीजी सिलेंडर को लेकर जारी हुए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (LPG Cylinder News) पिछले कई दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इस युद्ध का असर कई चीजों पर पड़ा है। भारत देश में भी युद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। LPG के घटते स्टॉक (Decreasing LPG stocks) को देखते हुए देश की सरकारी तेल कंपनियों ने अब एलपीजी सिलेंडर से जुड़ा एक और नया अपडेट जारी किया है।

कंपनियों की तरफ से विचार किया जा रहा है कि अब घरों में उपयोग होने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर में केवल 10 किलोग्राम गैस ही भरी (LPG Cylinder Update) जाए। मिली जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियों की तरफ से किए गए इस प्लान का उद्देश्य गैस के घटते स्टॉक (dwindling gas stocks) के चलते अधिक से अधिक परिवारों तक सिलेंडर पहुंचाना है।


कंपनियों की तरफ से अनुमान लगाया गया है कि 14.2 किलोग्राम का एक गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) तकरीबन 35 से 40 दिन तक चलता है और अगर इसी सिलेंडर में केवल 10 किलो गैस भरी जाए तो भी यह 1 महीने तक चल सकता है। सिलेंडर में की जाने वाली इस कटौती की वजह से गैस की बचत होगी तथा उन घरों तक सिलेंडरों की मांग (demand for cylinders) पूरी की जाएगी जहां सिलेंडर अब खत्म होने वाले हैं। अपडेट के माध्यम से पता चला है कि अगर यह योजना लागू होती है तो सिलेंडरों पर न्यू स्टीकर लगाए जाएंगे ताकि उनके वजन के हिसाब से उनकी कीमत को भी कम किया जा सके।


खाड़ी देशों से आती है इतनी गैस


भारत अपनी कुल LPG जरूरत का लगभग 60% हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है, जिसमें से करीब 90% आपूर्ति खाड़ी देशों से होती है। हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह से प्रभावित हुई है। खाड़ी क्षेत्र से आने वाली एलपीजी आपूर्ति (LPG Supply) फिलहाल गंभीर संकट का सामना कर रही है।


पिछले सप्ताह केवल दो जहाज ही LPG लेकर भारत पहुंचे, जिनमें कुल 92,700 टन गैस आई। यह मात्रा देश की महज एक दिन की खपत के बराबर है। वहीं, भारत के झंडे वाले 6 एलपीजी टैंकर (Indian LPG tanker) फिलहाल फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं और आगे बढ़ने के लिए हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।


डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) द्वारा ईरान को दी गई चेतावनी के बाद स्थिति और बिगड़ गई है, जिससे इस संकट के और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

 


रोजाना इतनी खपत


भारत की डेली एलपीजी खपत (Daily LPG consumption) लगभग 93,500 टन है, इसमें से 86% गैस यानी करीब 80,400 टन घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग की जाती है। 1 मार्च से 15 मार्च तक की अवधि में कुल खपत में 17% की गिरावट आई। पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने हालातों को चिंताजनक बताते हुए गैस को बचाकर उपयोग करने की सलाह दी है। हालांकि सरकार का दावा है कि फिलहाल घरेलू सप्लाई नियमित है, लेकिन लोगों में अभी डर है।