{"vars":{"id": "93802:4123"}}

MCX Gold Silver Price : सुबह गिरावट, दिन में तेजी, रात को फीर नीचे आए सोने चांदी के दाम, जानें नई कीमत

MCX Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। बीते कल भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली और आज सुबह गिरावट दिन में तेजी और रात को एक बार फिर सोने चांदी के भाव उल्टे कदम चलें। चलिए जान लेते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के ताजा भाव।
 

HR Breaking News (MCX Gold Silver Price) इन दिनों भारत देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान सोने और चांदी की मांग बढ़ने का पूरा-पूरा असर सोने चांदी के भाव पर पड़ने वाला है। अगस्त महीने में सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिली  लेकिन सितंबर महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी के भाव में गिरावट का दौर चल रहा है। बीते कल भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली और आज 25 सितंबर 2026 को भी सोने चांदी के भाव (gold silver price updates) में बड़ा उतार चढ़ाव नजर आया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली, दिन के समय सोने चांदी के भाव में उछाल देखा गया और अब रात को फिर सोने तथा चांदी के भाव (gold silver price down) नीचे आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं फिलहाल के गोल्ड और सिल्वर प्राइस के बारे में विस्तार से।


MCX पर सोने के भाव (gold rate on MCX)


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह बाजार खुलने के वक्त होने के भाव 151140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, इसके बाद दोपहर के समय सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर देखने को मिला और दिन में 4:00 बजे सोने के भाव 151950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, बात की जाए फिलहाल की लेटेस्ट भाव की तो फिलहाल सोने और चांदी के भाव में गिरावट का दौर जारी है और सोने के भाव 150957 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। 


MCX पर चांदी का भाव (silver rate on MCX)


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों (Silver Rate On MCX) में भी आज काफी ज्यादा बदलाव का दौर देखने को मिला। आज सुबह बाजार खुलने के वक्त एमसीएक्स पर चांदी 234 151 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी जिसके बाद चांदी की कीमतों में भी काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला और आज दिन में 4 भी चांदी के भाव 237 200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए और फिलहाल चांदी की कीमतों में गिरावट (silver rate down) का दौर जारी है तथा रात के समय एमसीएक्स पर चांदी के लेटेस्ट भाव की बात की जाए तो वह है 234702 रुपए किलोग्राम पर कारोबार कर रखी है।


भारतीय सर्राफा बाजार में सोने चांदी के ताजा भाव (Latest gold and silver prices)


भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत (gold and silver prices) में काफी ज्यादा बदलाव का दौर चल रहा है। फिलहाल सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 151690 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं और 22 कैरेट सोने के भाव 139049 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है तथा 18 कैरेट सोना 113768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के ताजा भाव (latest silver price) की बात की जाए तो सराफा बाजार में आज 25 सितंबर 2026 को चांदी 234 410 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।