mcx gold silver price : 28 सितंबर को क्रैश हुआ सोने चांदी का बाजार, लंबे समय बाद इतनी नीचे आए दाम
HR Breaking News (Gold Price down) सोने और चांदी की कीमतों में 28 सितंबर को बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। काफी दिन बाद सोने और चांदी की कीमत इतनी नीचे आई है। इतनी बड़ी गिरावट आने के बाद निवेशक भी हैरान हैं। चलिए जानते हैं एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमत क्या चल रही है और कितने दाम नीचे आ चुके हैं।
एमसीएक्स पर 28 सितंबर को चांदी की कीमत (MCX silver price Down)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत 8000 से भी ज्यादा टूट चुकी है। फिलहाल चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,26,101 रुपया प्रति किलोग्राम रखा है। वहीं, अधिकतम भाव 2,32,300 दर्ज किया गया है। दोपहर 2:58 पर चांदी 226700 पर ट्रेड कर रही है जो कि कल से 7996 नीचे है। यानी कि 3.41% की गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 232300 पर खुली थी, जिसके बाद से नीचे ही चल रही है। वहीं पिछले कारोबारी दिन में चांदी 234696 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर 4000 से ज्यादा टूटा सोना (MCX Gold Rates)
एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Price Down) 4000 से ज्यादा टूट गई है। फिलहाल सोने की कीमत 146875 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है जो कि कल के मुकाबले 4006 रुपए प्रति 10 ग्राम कम है। यह 24 कैरेट सोने का भाव है। आज का सोने का न्यूनतम भाव 146749 दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम भाव 150100 दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 150881 रुपए प्रति 10 ग्राम रखा है, जबकि ओपनिंग प्राइस 150100 दर्ज किया गया है।
इंटरनेशनल मार्केट में 5% से ज्यादा गिरी चांदी (Silver price Update)
चांदी का भाव इंटरनेशनल मार्केट में और भी ज्यादा गिरा है, जहां गिरावट 5.06% फिलहाल चल रही है जो की 61.525 प्रति औंस ट्रेड कर रही है जो कल के मुकाबले 3.276 कम है। आज का चांदी का ओपनिंग प्राइस 64.66 प्रति औंस रहा है, जबकि दिन का अधिकतम भाव 64.66 प्रति औंस ही दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम भाव 61.31 दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 64.801 रहा है।
3.31% गिरी सोने की कीमत (Comex Gold rates)
कॉमेक्स पर भी सोने की कीमतों (gold rate on Comex) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां सोना 4178.40 पर ट्रेड कर रहा है जो कल के मुकाबले 142.80 डॉलर कम है। वहीं सोने का पिछला बंद भाव 4321.20 डॉलर दर्ज किया गया है। आज सोना 4315 पर ओपन हुआ था जो आज का अधिकतम भाव भी रहा है। वहीं सोने का न्यूनतम भाव 4172.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
सराफा बाजार में भी बड़ी गिरावट (gold silver rates)
सोने की कीमतों में सराफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। तनिष्क (tanisq gold rates) के अनुसार आज सोने की कीमत 22 कैरेट में ₹2300 प्रति 10 ग्राम कम हो गई है। यानी जेवराती सोना 2300 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं कल सोने का भाव 140400 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो आज घटकर 138100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यह सोने में 1 दिन में बहुत बड़ी गिरावट है। वहीं 22 कैरेट की बात करें तो यह भाव 153160 रुपए से गिरकर 150650 रुपए पर आ गया है। यानी कि करीब ₹3000 की गिरावट देखी जा रही है।