Fatehabad News : टोहाना के हिम्मतपुर गांव में बनेगा नया जलघर, 4 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
HR Breaking News (Fatehabad News) : फतेहाबाद जिले (Fatehabad news) के टोहाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हिम्मतपुर (Himmatpur me bnega jalghar) में ग्रामीणों का प्रयास आखिरकार रंग लाया है। लंबे समय गांव में जल घर बनाने की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Department of Public Health Engineering department Fatehabad) द्वारा गांव में जल घर बनाने के लिए 4 एकड़ जमीन की जरूरत बताई है। विभाग की ओर से जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पोर्टल पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। यह परियोजना पूरे जल घर बनने के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इससे ग्रामिणों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।
जमीन मिलने के बाद शुरू होगी आगे की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार प्रस्तावित जल घर (Himmatpur village news)के निर्माण के लिए जमीन मिलने के बाद विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल विभाग ने चार एकड़ क्षेत्र में जल घर बनाने की योजना के लिए जमीन तलाशनी शुरू कर दी है।
पोर्टल पर दर्ज पूरा विवरण
इस योजना (jalghar ki kabhr) से संबधी गांव की जमीन का पूरा विवरण विभाग ने पोर्टल पर दर्ज किया है। जिससे ग्रामीणों को आवेदन करते समय पूरी जानकारी मिल सकेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण जमीन बेचने के लिए ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal) पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने 1 जुलाई से ही पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। आवेदन करने के लिए अभी केवल 3 दिन से शेष बचे हैं। इस दौरान संबंधित भूमि मालिक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
महिलाओं को होगा सबसे अधिक फायदा
गांव में आज भी महिलाएं पीने का पानी हैडपंप (Jalghar Project)या अन्य जल स्त्रोतों से ढोती है। नए जलघर के बनने से गांव की महिलाओं को सिर पर पानी नहीं ढोना पड़ेगा। जलघर से समय पर पूरे गांव में जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। जिससे ग्रामीणों के समय की भी बचत होगी।
