{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में भी बढ़े दूध के दाम, देखें पूरी रेट लिस्ट

Milk prices in Haryana : हरियाणा में पशुपालकों से महंगा दूध खरीदने के चलते दूध के रेट बढ़ाए गए हैं। नए दाम गुरुवार से लागू हो चुके हैं। अब 2026 में दूसरी बार दूध के रेट में बढ़ौतरी की गई है। बता दें कि वीटा प्लांट ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। चलिए खबर में जानते हैं दूध के पूरी रेट लिस्ट (milk rate list) के बारे में डिटेल में-
 
 

HR Breaking News (Milk prices in Haryana) हरियाणा में एक बार फिर दूध के दाम बढ़ गए हैं। बीते हफ्ते के आखिर से उपभोक्ता को बढ़े हुए रेट पर दूध मिलेगा। दूध के दामों (Milk prices in Haryana) में बढ़ौतरी को लेकर आम लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि दूध के रेट कितने बढ़ गए हैं और देखें दूध के रेट की पूरी लिस्ट के बारे में विस्तार से-

वीटा के फुल क्रीम दूध के रेट 


बता दें कि अमूल, वेरका और मदर डेयरी के बाद अब वीटा ने भी दूध के दाम (Vita milk prices) बढ़ा दिए हैं। फुल क्रीम व स्टैंडर्ड दूध के रेट में 4 रुपये, टोंड और डबल टोंड दूध के रेट (double toned milk rates) में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जींद वीटा प्लांट की ओर से नई रेट लिस्ट जारी की गई है। वीटा का फुल क्रीम दूध 4 रुपये की बढ़ौतरी के बाद अब 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

 

डबल टोंड दूध का रेट 


इसके साथ ही स्टैंडर्ड दूध 66 से बढ़कर 70 रुपये में मिलेगा। टोंड दूध पहले 60 रुपये लीटर में मिल जाता था और अब नए रेट बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर किए गए हैं। डबल टोंड दूध का रेट पहले 54 रुपये लीटर था, जिसको बढ़ाकर 56 रुपये लीटर किया गया है। इससे पहले वीटा ने बीते हफ्ते घी के रेट (ghee rates) भी 10 रुपये बढ़ाए गए थे। अक्टूबर के पहले हफ्ते में 25 रुपये प्रति लीटर घी के दाम में बढ़ौतरी की गई थी।

 

दूध के साथ घी के बढ़ाए दाम


दूध के साथ ही घी के दाम में भी बढ़ौतरी की गई है। पनीर के रेट (cheese rates) में भी बढ़ौतरी की गई है। 200 ग्राम की पैकिंग पर 5 रुपये का इजाफा किया गया था। वीटा प्लांट (Vita Plant) से हर रोज 35000 लीटर से अधिक दूध जींद, पानीपत, और हिसार में सप्लाई किया जाता है। जींद वीटा प्लांट पशुपालकों से हर रोज तकरीबन डेढ़ लाख लीटर दूध की खरीदी कर रहा है और इसके लिए 10 फैट के एक लीटर दूध के 88 रुपये दे रहा है।

जींद वीटा प्लांट के सीईओ ने कही ये बात


बता दें कि पशुपालकों से महंगा दूध खरीदने के चलते दूध ओर घी के रेट बढ़ाए गए हैं। जींद वीटा प्लांट (Jind Vita Plant) के सीईओ का कहना है कि पशुपालकों से जो दूध खरीद जा रहा है, उसके रेट पहले ही बढ़ाए गए थे। अब सप्लाई किए जाने वाले दूध के रेट (doodh ke rate) में इजाफा किया है। शुक्रवार से नए रेट लागू हो गए हैं।