Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल डीजल की कीमतों में तगड़ा इजाफा, जानें कितने बढ़े रेट

Diesel Price Hike : बढ़ती महंगाई के इस दौर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देख वाहन चालकों के बीच उदासी का माहौल छा गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं पेट्रोल डीजल की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी और कब से लागू होंगी नई कीमतें।
 

HR Breaking News : (Petrol Diesel Price) देशभर में आम जनता पर महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। इन दिनों देश भर में कोई ऐसी चीज हैं जिनकी कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी अब तगड़ा इजाफा होने के संकेत मिले हैं और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike) का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।


ईरान, इजरायल तथा अमेरिका की बीच चल रही जंग का असर अब भारत में भी देखने को मिला है। आपको बता दे कि पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol and diesel prices) में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पहले पावर पेट्रोल की कीमत में लगभग 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई, और अब इंडस्ट्रियल डीजल भी 22 रुपये महंगा हो गया है।
 

 

इंडस्ट्रियल डीजल के अब क्या है भाव


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने नई कीमतों की जानकारी देते हुए बताया कि इंडस्ट्रियल डीजल अब 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और बिजली उत्पादन की लागत पर पड़ेगा।


कंपनियों के मुनाफे में आएगी कमी 


इंडस्ट्रियल डीजल सामान्य पेट्रोल पंपों (Petrol Pump News) पर उपलब्ध नहीं होता, बल्कि इसे सीधे फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर कंपनियों की लागत पर पड़ेगा, जिससे उनके मुनाफे में कमी आ सकती है।

 


आम लोगों तक पहुंचेगा असर


इंडस्ट्रियल डीजल का इस्तेमाल (use of industrial diesel) आम वाहनों में नहीं होता, बल्कि यह बड़े औद्योगिक कार्यो और उत्पादन प्रक्रियाओं में काम आता है। इस पर किसी तरह की सब्सिडी भी नहीं मिलती। कीमत बढ़ने से कंपनियों का खर्च बढ़ेगा और मुनाफा घटेगा, जिसकी भरपाई वे आम आदमी से ही करेगी।


नई कीमतें कब होगी नई कीमतें? 


मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आज, 20 मार्च से ये नई कीमतें  (Petrol Diesel New Price) लागू  हो गई है और अलग-अलग शहरों के हिसाब से इन कीमतों को तय किया गया है।