PM Kisan News : इस दिन जारी होगी 17वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों की मदद करने के लिए सरकार ने कई सारी योजनाएं चलाई है। इनमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी एक है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को साल में तीन बार दो दो हजार रुपये की कीस्त देती है। पिछले बार सरकार ने फरवरी में 16 वीं किस्त जारी की थी। अब किसान 17 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं- 

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। देशभर के करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल पर भेजती है। 

Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी को 7 साल पहले इस डांस दिलाई थी शौहतर और दौलत

जानिये कब जारी होगी 17वीं किस्त - 

सरकार ने हाल ही में 28 फरवरी के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) की 16वीं किस्त को जारी किया था। 16वीं किस्त के मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार चुनाव के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, किस्त के पैसे कब ट्रांसफर होंगे। इसको लेकर सरकार ने अभी तक किसी प्रकार की तारीखों का एलान नहीं किया है। 

इन किसानों को नहीं मिलेगा 17वीं किस्त का लाभ - 


वहीं कई किसानों का यह भी सवाल है कि किन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त मिलेगी और किन्हें नहीं। ऐसे में आपको बता दें कि वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। 

IRCTC : जनरल टिकट लेकर स्लीपर डिब्बे में सफर करने वाले जान लें रेलवे के नियम


उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।