PNB बैंक ने कर दी ग्राहकों की मौज, 304 दिनों की FD पर मिल रहा बंपर ब्याज, जान लें पूरी कैलकुलेशन
Fixed Deposit Interest Rate : एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देशभर के सरकारी और प्राईवेट बैंक समय-समय पर एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। हाल ही में पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहा है। PNB बैंक की 304 दिन वाली एफडी में निवेश करके अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (PNB FD Rate)। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सभी निवेश करते हैं। आज के समय में बाजार में निवेश के अनेकों विकल्प मौजूद हैं। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और भी कई ऑप्शन है जहां पैसा इन्वेस्ट करके मोटा पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन जब बात सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न देने वाले विकल्प की आती है तो हर कोई एफडी को ही चुनता है। एफडी (FD Rate Update) में गारंटीड रिटर्न मिलता है और इसमें पैसे पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं।
FD पर बैंक दे रहा 3 से 7.40% तक का ब्याज -
पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक एफडी खातों (PNB Bank FD Rate) पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। PNB में कम से कम 7 दिनों से लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी अकाउंट (FD Account) ओपन करवा सकते हैं।
444 दिन की एफडी पर भी मिल रहा बंपर ब्याज -
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank FD Interest Rate) 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है। ये बैंक 444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर आम ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत का इंटरेस्ट दे रहा है और सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और 80 साल से ज्यादा उम्र वाले अति सीनियर सिटीजन को 7.40% का ब्याज दे रहा है।
पीएनबी 304 दिनों (PNB 304 Days FD Interest Rate) से 1 साल तक की अवधि वाली फिकस्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit Scheme) पर 5.60% से लेकर 6.40% तक का ब्याज दिया जा रहा है। इस अवधि वाली FD स्कीम पर आम ग्राहकों को 5.60 %, सीनियर सिटीजन को 6.10 प्रतिशत और अति सीनियर सिटीजन को 6.40 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
304 दिन की FD में निवेश करने पर होगा इतना फायदा -
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank FD Interest Rate) में 304 दिनों की एफडी स्कीम में 3,00,000 रुपये निवेश करने पर आम ग्राहकों को 14,222 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी ब्याज के साथ कुल रकम 3,14,222 रुपये। इसी तरह, पीएनबी (PNB Bank News) में 304 दिनों की एफडी स्कीम में 3 लाख रुपये जमा करने पर सीनियर सिटीजन को 15,514 रुपये के ब्याज समेत कुल 3,15,514 रुपये मिलेंगे। वहीं अति सीनियर सिटीजन को 16,292 रुपये का ब्याज समेत कुल राशि 3,16,292 रुपये मिलेगी।