Pulses Rates Today : सातवें आसमान में पहुंचे दाल के रेट, लोग करने लगे स्टॉक, चेक कर लें आज के रेट

Pulses Rates Today : बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और झटका। टमाटर और प्याज की बढ़ती कीमतों के बाद अब दाल के दाम भी सातवें आसमान पर पहुंचने लगे है। जिसके चलते लोगों ने दाल को अभी से स्टॉक करना शुरू कर दिया है। 
 

HR Breaking News, Digital Desk-  खाद्य पदार्थों में जबरदस्त महंगाई आई है। अरहर, दाल से लेकर छोला, राजमा सभी कुछ महंगा है। जिससे लोगों के घर का बजट भी बिगड़ गया है। चावल भी 40 के ऊपर पहुंच गया है। शक्कर 43 रुपए किलो बिक रहा है। सब्जियों के दाम पहले से ही आसमान पर है। अब लोग दाल और सब्जियों के बीच समझौता कर रहे हैं। विकल्प के रूप में मटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो अभी भी पुराने रेट पर बना हुआ है। इस मन में बातचीत करने पर दुकानदार ने बताया कि पिछले दो महीना से दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि हुई है।

फुटकर बाजार में अरहर की दाल 170 रुपए किलो बिक रही है। जो 2 महीना पहले 120 रुपए किलो में थी। इसी प्रकार छोला ₹180 प्रति किलो बिक रहा है। 2 महीना पहले 120 रुपए में बिक रहा था। राजमा के दामों में भी काफी वृद्धि हुई है। 120 रुपए किलो बिकने वाला राजमा 160 रुपए पहुंच गया है। ₹50 बिकने वाला गुड़ 60 रुपए, ₹40 प्रति किलो बिकने वाला शक्कर ₹45 में बिक रहा है।

मटर के दामों में कोई अंतर नहीं-

इसी प्रकार 120 रुपए बिकने वाला मूंगफली का दाना 150 रुपए किलो बिक रहा है। गरीबों का चना ₹70 किलो बिक रहा है। जबकि चना की दाल ₹80 किलो है। मलका दाल ₹90 किलो है। गेहूं के दामों में कोई विशेष अंतर नहीं आया है। इस समय 23 रुपए किलो गेहूं बिक रहा है। मटर के दामों में कोई अंतर नहीं आया। जो इस समय ₹65 प्रति किलो है। ‌