Rajasthan Gold Rate : राजस्थान में हाई लेवल पर पहुंचा सोना, जानिये 10 ग्राम का रेट
Gold Rate : सोने की कीमतों में काफी दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने ने अब न रूकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। साल की शुरूआत से ही इसके रेट आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान में अब सोना हाई लेवल पर जा पहुंचा है। यहां पर सोना (Gold rate hike) सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। अगर आप त्योहार पर आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Silver Rate Today)। सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, दोनों ही कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है। वहीं सोना खरीदारों को झटका लगा है। अब राजस्थान में सोना (Rajasthan Gold Rate) रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। अगर आप त्योहारी सीजन के चलते आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी में आज रिकॉर्ड तोड़ तेजी -
आज यानी 30 सितंबर 2025 को जयपुर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में तगड़ा उछाल आया है। कल के मुकाबले आज सोने और चांदी के रेट में जबरदस्त तेजी आई है, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा है यह तेजी बाजार में एक नए रुझान का संकेत दे रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि जिस तरह से सोने व चांदी के रेट (sone chandi ka bhav) में तेजी देखने को मिल रही है आने वाले दिनों में दोनों ही कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान में जा सकते हैं।
नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना -
आज शुद्ध सोने (Gold Price) की कीमत में 1.72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोना कल के दामों 1,24,083 के मुकाबले महंगा होकर 1,26,219 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। यह तेजी बाजार में सोने की बढ़ती मांग और वैश्विक आर्थिक संकेतों को दर्शाती है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस बढ़ौतरी के पीछे कई कारण हैं जिनमें वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और आगामी त्योहारी सीजन की मांग शामिल है। दिवाली पर सोने व चांदी की मांग बढ़ने से सोने में और भी तेजी आ सकती है।
सोने का ताजा भाव - (Gold Rate)
24 कैरेट सोना 1,25,713 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 1,15,816 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना 94,759 प्रति 10 ग्राम
चांदी में भी आई तेजी -
जिस तरह से सोने की कीमतों (Gold price) में तेजी आई है वहीं, दूसरे ओर चांदी के भाव में भी बड़ा उछाल आया हैं। प्रति ग्राम चांदी की कीमत में ₹1.60 का इजाफा हुआ है, जिससे इसका दाम 153.68 प्रति ग्राम हो गया है। चांदी की कीमतों में 1.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सोने की तेजी का ही अनुसरण करती है।
चांदी का ताजा भाव - (Silver Rate)
10 ग्राम चांदी: ₹1,536.79
100 ग्राम चांदी: ₹15,367.91
1 किलोग्राम चांदी: ₹1,53,679
बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी (Gold Silver Rate) दोनों में एक साथ आया यह उछाल इस बात का संकेत है कि निवेशक अब सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं। यह उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है जो आभूषण खरीदने या इन धातुओं में निवेश करने की योजना बना रहे थे।