UP Mausam : यूपी के 50 जिलों में बदला मौसम, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
IMD Rain Alert : उत्तर प्रदेश समेत देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है। इसी बीच यूपी में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार यूपी में नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है। यहां पर 50 जिलों में मौसम (Rain Alert) ने करवट बदली है। इन जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश होगी। चलिए जानते हैं -
HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन जाने से पहले मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम चुका है और लगातार तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है जिसकी वजह से अब उमस भरी गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है।
इसी बीच उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Rain Alert) में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने राज्य के लगभग सभी जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने आज यूपी के 50 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है बारिश का यह दौर आज से शुरू होगा।
50 जिलों में बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग (IMD Mausam Update) के अनुसार, 30 सितंबर यानी उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम में अचानक बदलाव आया है। विभाग के मुातबिक आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मॉनसूनी बारिश (Monsoon Update) की संभावना भी प्रबल है। मौसम में इस बदलाव के आने से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग (UP Ka Mausam) ने विशेष रूप से मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलहा दी है।
तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल -
उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) के 50 से अधिक प्रभावित जिलों में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत प्रमुख जिले हैं। बुंदेलखंड के चित्रकूट, झांसी, महोबा और आसपास के जिले भी प्रभावित होंगे। पश्चिमी यूपी के आगरा (Agra Weather), मथुरा, एलआईगढ़, और तराई क्षेत्र के गोरखपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
पानी भरने की चेतावनी -
मौसम (Mausam Update) के इस बदलाव से कई दिनों से जारी गर्मी और उमस में राहत मिलेगी, लेकिन साथ ही निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए प्रशासन और जनता दोनों को सावधानी बनाकर रखने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के इस मौसम बदलाव की खबर लोगों के लिए आवश्यक है ताकि वे मौसम के अनुसार अपनी तैयारी कर सकें और संभावित नुकसान से बचे रहें।
