RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, जान लें कैसे निकलेगा पैसा 

Bank Latest News : बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में आरबीआई ने एक बैंक पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई द्वारा बैंक का लाइसेंस रद्द करने का मतलब है कि ग्राहक उसे बैंक में न तो पैसे जमा करवा सकते हैं और ना ही बैंक की किसी भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बैंक में ग्राहकों के अकाउंट में जमा पैसे भी पूरी तरह से लॉक हो जाते हैं। लिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 

HR Breaking News - (Bank license cancelled)। देशभर में सैकड़ों बैंकों का प्रबंधन और नियमन RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक करता है। आरबीआई देश में प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के बैंकों पर नियम लागू करता है जिस तरह अगर बैंक ग्राहक बैंक से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है तो बैंक द्वारा उसके ऊपर कारवाई की जाती है।

 इस तरह यदि बैंक नियमों उल्लंघन करता है तो आरबीआई (RBI) उस पर सख्त कार्रवाई करता है। कई बार गंभीर मामला होने पर आरबीआई बैंक का लाइसेंस कैंसिल (RBI cancels bank license) कर देता है। हाल ही में आरबीआई द्वारा एक बैंक का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। यदि आपका किसी बैंक में अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। चलिए जानते हैं किस बैंक के लाइसेंस को कैंसिल किया गया है। 


इस बैंक का लाइसेंस कैंसिल -


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंड्या जिले के मद्दूर में स्थित शिमशा सहकारा बैंक नियमिता (Shimsha Sahakara Bank Regular) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से चल रहे कानूनी दावं-पेंच के बाद अब आरबीआई (RBI) ने इस बैंक पर अंतिम फैसला लेते हुए लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।


जान लें क्या था पूरा मामला - 


दरअसल, इस बैंक से जुड़ा-विवाद काफी पुराना है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने 5 जुलाई 2024 को ही एक नोटिस जारी किया था, जिसमें इस बैंक का लाइसेंस कैंसिल (License Cancelled Bank) करने की बात कही गई थी। उसे समय बैंक को बैंकिंग कारोबार तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए थे लेकिन बैंक ने इस निर्देश को चुनौती देने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) का दरवाजा खटखटाया था।


बैंक द्वारा दायर याचिका (Writ Petition No. 19767 of 2024) पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 25 जुलाई 2024 को एक अंतरिम आदेश जारी किया था। इस आदेश की वजह से RBI की कार्रवाई पर कुछ समय के लिए रोक लग गई थी। इसी वजह से समय-समय पर बैंक के ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों की समय सीमा बढ़ाई जाती रही थी, जो आखिरी बार 24 मई 2026 तक के लिए बढ़ाई गई थी।


कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया आखिरी फैसला 


अब इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ 17 फरवरी 2026 को आया। कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court decision) ने बैंक द्वारा दायर की गई रिट याचिका को वापस लिए जाने के कारण खारिज (Dismissed as Withdrawn) कर दिया। जैसे ही कोर्ट से यह याचिका खारिज हुई, RBI का 5 जुलाई 2024 वाला पुराना आदेश 'जीवित' हो गया और तुरंत प्रभावी हो गया। 


बैंक नहीं कर सकता ये काम ? 


लाइसेंस रद्द होने के साथ ही शिमशा सहकारा बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट (Banking Regulation Act), 1949 के तहत कई प्रतिबंध लग गए हैं।

बैंकिंग पर रोक - बैंक अब किसी भी तरह का जमा स्वीकार नहीं कर सकता और न ही पैसे निकाल सकता है।

धारा 5(b) और 56 - बैंक अब 'बैंकिंग' शब्द का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और न ही किसी वित्तीय लेनदेन को अंजाम दे पाएगा।

तत्काल प्रभाव - यह आदेश तुरंत लागू हो गया है, जिसका मतलब है कि बैंक के दरवाजे अब ग्राहकों के लिए बंद हो चुके हैं।

ग्राहक जान लें ये जरूरी बात - 


जब भी किसी बैंक का लाइसेंस कैंसिल होता है, तो सबसे ज्यादा टेंशन ग्राहकों को होती है। अब बैंक की संपत्तियों की जांच होगी और एक लिक्विडेटर नियुक्त किया जा सकता है। जमाकर्ताओं को उनके पैसे मिलने की प्रक्रिया DICGC (डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन) के नियमों के मुताबिक होगी, जहां ₹5 लाख तक की जमा राशि सुरक्षित मानी जाती है।