home page

Haryana के इस जिले की चमकी किस्मत, केंद्र सरकार ने दी नई रेलवे लाइन को मंजूरी

New Railway Line :हरियाणा राज्य में परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब हरियाणा वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने हाल ही में राज्य में नई रेलवे लाइन बिछाने का ऐलान किया है। इस नई रेलवे लाइन (New Railway Line in Haryana) के बनने से लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कई जिले भी आपस में कनेक्ट होंगे और छोटे शहरों के विकास को रफ्तार मिलेगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किस रूट पर नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।

 | 
Haryana के इस जिले की चमकी किस्मत, केंद्र सरकार ने दी नई रेलवे लाइन को मिली मंजूरी

HR Breaking News - (Haryana New Railway Line)। हरियाणा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे, हाईवे और रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने पर काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य में लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए नए शहर (new city) डेवलप किया जा रहे हैं। हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए अब सरकार में एक जिले में नई रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। दरअसल, यहां नई रेलवे लाइन की मांग पिछले 52 सालों से उठाई जा रही थी। 

 


इस जिले में 50 साल बाद बिछेगी नई रेलवे लाइन  -

 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित हरियाणा का नूंह जिला अब रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली- सुहाना- नूंह -फिरोजपुर -झिरका- अलवर तक नई रेलवे लाइन (New Railway Line Update) के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। नूंह जिले में पिछले 50 साल से ज्यादा समय से नई रेलवे लाइन की मांग बार-बार उठाई जा रही थी जिसे अब सरकार ने मान लिया है।


₹2500 करोड़ से तैयार होगी नई रेलवे लाइन - 

रेल मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नई रेलवे लाइन (New Railway Line) की लंबाई लगभग 104 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए सरकार ने ₹2500 करोड रुपए की राशि जारी की है। इस रेलवे लाइन पर साथ नहीं रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। नई रेलवे लाइन हरियाणा (Haryana New Railway Line) और राजस्थान दोनों राज्यों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। मंत्रालय ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि इस प्रोजेक्ट निर्माण कार्य को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अनुमान है कि 2028 तक इस नई रेलवे लाइन को चालू कर दिया जाएगा।


2005 में नया जिला बना नंहू  - 


मेवात नाम से जाने जाने वाला हरियाणा (Haryana News) का नूंह जिला साल 2005 में गुरुग्राम से अलग होकर एक नया जिला बना था इसके बाद तक अब तक यह जिला रेलवे नेटवर्क से अछूता है। इस जिले में रेल लाइन में होने की वजह से लाखों लोगों को आवागमन, रोजगार, उद्योग से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

1971 से उठ रही थी रेल लाइन की मांग


इस रेल परियोजना (Rail project) की मांग सबसे पहले वर्ष 1971 में गुरूग्राम के तत्कालीन सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने संसद में रखी थी। इसके बाद भी कई बार यह प्रस्ताव दोहराया गया। हाल ही में भिवानी–महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल की थी। अंततः केन्द्र सरकार ने पिछले बजट में इसे औपचारिक मंजूरी दे दी।

नई रेलवे लाइन के बनने से होगा यह फायदा - 


नई रेलवे लाइन (New Railway Line in Haryana) बनने के बाद हरियाणा के विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही नूंह जिले आसपास लगता कई शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लोगों का एक शहर से दूसरे जहर तक आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। नई रेलवे लाइन के चालू होने से स्थानीय व्यापार पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।


नई रेलवे लाइन (new railway line) के पूरा होने पर दिल्ली से अलवर के बीच सोहना, नूंह और फिरोजपुर सिरका के रास्ते सीधे रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि यह परियोजना में वहां तक क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलेगी।