RBI Update : अब नहीं लगना होगा लंबी लाइनों में, बैंक वाले खुद आएंगे आपके घर
RBI News : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर के बैंकों की मॉनिटरिंग की जाती है। वहीं, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों के अधिकारी की रक्षा आरबीआई करता है। आरबीआई ने अब लोगों को बड़ी सौगात दी है। बैंक कर्मचारी खुद आपके घर आकर आपका काम करवाएंगे। आपको लाइन में नहीं लगना होगा।
HR Breaking News (RBI News) भारतीय रिजर्व बैंक लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार नए नए कदम उठाता रहता है। आरबीआई का एक और अच्छा काम है, जिसके बारे में बहुत लोगों को पता ही नहीं। है। आरबीआई की ओर से एक बड़ी समस्या का निदान किया गया है। इस समस्या से जूझ रहे लोग अब आसानी से अपने बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
इन लोगों को होगा लाभ
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Rules) के फैसले से बुजुर्ग और दिव्यांगों को लाभ होगा। इस हालत में बैंक से जुड़े कामों के लिए बैंक में जाकर लाइन में लगना एक परेशानी का सबब होता है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से घर बैठे बैंकिंग का लाभ देने का फैलसा लिया गया है। बैंक वाले खुद आकर आपका काम करेंगे। 12 बड़े सरकारी बैंकों को बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए घर में बैंकिंग सेवा देने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी खातिर डीएसबी (DSB App) एप की मदद उठाई जा सकती है।
किस उम्र में मिलेगा लाभ
यह सुविधा बुजुर्ग और दिव्यांगजनों के लिए है। 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को पेंशन लेने, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने, केवाईसी जैसी सुविधाएं घर बैठे प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश अनुसार सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा मुहैया कराएंगे। इसके लिए बुजुर्गों को डीएसबी एप की सहायता लेनी होगी।
एप का प्रयोग करने का तरीका
एप को अपने मोबाइल (mobile banking) में इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक बैंक सेवा को घर बुला सकते हैं, जिन लोगों के खाते सरकारी बैंकों में है वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऐप को डाउनलोड करने के बाद इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करेना होगा। यह रजिस्ट्रेशन आपके बैंकिंग के खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से होगा। यह बैंकिंग एप आपको मोबाइल पर मिलेगी। इसको आप PSB Alliance Doorstep Banking (DSB) नाम से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
कौनसे बैंकों में मिलेगा लाभ
इस एप को 12 सरकारी बैंकों (Govt Bank) के साथ जोड़ा गया है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक को शामिल किया गया है। इन बैंकों से घर बैठे बैंकिंग की सेवाएं मांगी जा सकती है।
पैसा भी निकाल सकेंगे
इस बैंकिंग एप (bank app) का इस्तेमाल आप घर बैठे पैसे निकालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। डाउनलोड होने के बाद मोबाइल नंबर से ऐप पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कैश निकालना, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना, केवाईसी अपडेट करना जैसे सुविधाएं शामिल की गई हैं।
इसके लिए आप अपने समय और तारीख को खुद चयनित कर सकते हैं। उसी दिन बैंक एजेंट आपकी मदद करने के लिए आपके घर पहुंचेगा। प्रति विजिट 75 रुपए का शुल्क और टेक्स देना होगा। इस खर्च के बाद आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कोई बैंक एजेंट आपके घर आएगा तो एटीएम पिन, ओटीपी और पासवर्ड किसी को ना बताएं। बैंक एजेंट कभी भी आपकी पर्सनल डिटेल्स नहीं लेगा। आरबीआई की यह सुविधा बुजुर्ग, दिव्यांग के लिए काफी खास रहने वाली है।