50 लाख से ज्यादा में बिका 100 रुपये का नोट, RBI ने इस साल किया था जारी
HR Breaking News (Indian currency Note RBI) : दुनिया में शौकिन लोगों की कमी नहीं है। लोगों को अलग-अलग चीजों के शौक होते है और कहते है ना कि शौक की कोई कीमत नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। भारतीय 100 रुपये (Indian currency Note) के नोट की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 56 लाख से ज्यादा रुपये में लगी है। इस नोट में कई खासियत ऐसी है जिसके बारे में जानकर आप भी इसे किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए तैयार हो जाएगे।
56 लाख में बिका ये 100 रुपये का नोट
भारतीय नोटों की नीलामी (Indian currency Note auction) विदेशों में लाखों-करोड़ों रुपये में होती है। ऐसा ही एक मामला हाल में लंदन में हुई नोटों की नीलामी में देखने को मिला है। यहां पर भारतीय मुद्रा का 100 रुपये का नोट 56 लाख 49 हजार 650 रुपये में बिका है। यह कोई साधारण नोट नहीं था।
इस नोट को खरीदने के लिए कई लोग बोली (Auction for Lucky Note) लगा रहे थे। कुछ लाख से शुरु हुई इस रुपये के नोट की बोली 56 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। इस नोट को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से साल v1950 में जारी किया था।
हज नोट के नाम से जाना है यह नोट
भारत सरकार (Hajj Note) यह नोट साल 1950 में जारी किया था। सरकार ने यह नोट उन भारतीय तीर्थयात्रियों (bank notes) के लिए जारी किया था जो हज यात्रा के लिए खाड़ी देशों की यात्रा करते थे। इसका मकसद सोने की अवैध खरीद (HAJJ Note Auction in London) को रोकना था।
इन नोटों (bank notes) में नंबर से पहले एक खास प्रीफिक्स ‘HA’ लगा होता था, जिससे इन्हें पहचानना आसान था। ये नोट अन्य भारतीय नोटों से अलग रंग के होते थे। ये नोट कुछ खाड़ी देशों में मान्य थे, जैसे संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान, जहां भारतीय रुपया स्वीकार किया जाता था। यह नोट भारत में यहीं भी नहीं खरीदा जाता था।
1970 में बंद हुए थे ये नोट
भारत सरकार ने इन नोटों (Indian currency) की शुरुआत साल 1950 में की थी। इसके बाद साल 1961 में हज यात्रा के लिए कुवैत ने अपनी मुद्रा शुरु कर दी थी। जिसके बाद भारत ने 1970 के दशक में हज नोट को छापना बंद कर दिया था। इन नोटों (Lucky number on indian currency) का आज के समय मिलना बहुत मुश्किल है। इनकी क़ीमत इनकी स्थिति और दुर्लभता पर निर्भर करती है।
6.90 लाख रुपये में बिका 10 रुपये के नोट
विदेशों में कुछ ऐसे दुर्लभ नोटों की नीलामी होती रहती है। लंदन (London Auction) में नीलामी में 10 रुपये के दो और पुराने नोट बिके। एक नोट 6 लाख 90 हज़ार रुपये में और दूसरा 5 लाख 80 हज़ार रुपये में बिका। 25 मई 1918 को जारी किए गए इन नोटों का ऐतिहासिक महत्व बहुत ज़्यादा है, क्योंकि ये प्रथम विश्व युद्ध के आखिरी साल के हैं।