Silver Price : बुलियन मार्केट में 15000 रुपये गिरी चांदी, अब प्रति किलो के लिए देने होंगे इतने रुपये
HR Breaking News (Silver Price) बीते कुछ समय में चांदी की कीमतों में बेहतहाशा देखने को मिली है। अब ताबड़तोड़ उछाल के बाद एकदम से ही बुलियन मार्केट में चांदी की कीमतों (Silver Price Updates) में 15000 रुपये की गिरावट आई ह। अगर आप भी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।
कितने गिरे चांदी के भाव
आज 24 फरवरी को चांदी के दाम (Chandi Ke Rate) में 15000 रुपये तक की कमी आई है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी 0.14 प्रतिशत गिरकर 2,64,972 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (silver price on comex) 86.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जो 0.34 प्रतिशत की गिरावट को दिखाती है। IBJA के मुताबिक, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2,64,075 रुपये प्रति किलो के पास कारोबार कर रही थी। बाजार में यह गिरावट वैश्विक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के चलते आई है।
टैरिफ योजना पर लगी पाबंदी
भले ही आज चांदी की कीमतों (silver prices) में गिरावट आई है, लेकिन पिछले कुछ सेशन में चांदी ने तकरीबन 10 प्रतिशत तक की मजबूती दिखाई है। वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के बीच निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि अभी अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर स्थिती क्लियर नहीं हुई है। कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ (President Trump's tariffs) योजना पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन 15 प्रतिशत का आयात शुल्क बरकरार है।
वैसे तो अभी बाजार की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की जनवरी बैठक पर टिकी हुई है। ब्याज दरों को लेकर हिंट मिलते ही कीमती धातुओं की दिशा तय हो सकती है।
एक्सपर्ट ने कही ये बात
जानकारों का कहना है कि अभी वर्तमान में चांदी की कीमतें (Silver Rate Falls) 92 डॉलर यानी तकरीबन 2,80,000 रुपये के स्तर के पास प्रतिरोध का सामना कर रही है। ऐसे में जब तक चांदी का यह स्तर मजबूती से पार नहीं होता, तब तक कीमतें सीमित दायरे में फेर-बदल के साथ रह सकती हैं।
किन शहरों में क्या चल रहे चांदी के रेट
दिल्ली में चांदी के रेट (Silver rates in Delhi)- 2,85,000 रुपये
मुंबई में चांदी के रेट- 2,85,000 रुपये
अहमदाबाद में चांदी के रेट- 2,85,000 रुपये
चेन्नई में चांदी के रेट- 2,90,100 रुपये
कोलकाता में चांदी के रेट (Silver Rate in Kolkata)- 2,85,000 रुपये
हैदराबाद में चांदी के रेट- 2,85,000 रुपये
जयपुर में चांदी के रेट- 2,85,000 रुपये
भोपाल में चांदी के रेट- 2,85,000 रुपये
लखनऊ में चांदी के रेट (Silver Rate in Lucknow) - 2,85,000 रुपये
चंडीगढ़ में चांदी के रेट- 2,85,000 रुपये