home page

Haryana में मारुति का 6 हजार करोड़ का निवेश, इस महीने से शुरू होगा उत्पाद

Haryana - मारुति सुजुकी हरियाणा में अपने निवेश का दायरा लगातार बढ़ा रही है। बता दें कि कंपनी ने 6 हजार करोड़ रुपये की नई यूनिट स्थापित की है, जहां से इसी महीने उत्पादन शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना से औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे-

 | 
Haryana में मारुति का 6 हजार करोड़ का निवेश, इस महीने से शुरू होगा उत्पाद

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की आईएमटी खरखौदा (kharkhoda) स्थित नई यूनिट में करीब 6,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अप्रैल 2026 से उत्पादन शुरू होगा। इससे पहले कंपनी ने फरवरी 2025 में आईएमटी खरखौदा में 9,413 करोड़ रुपये के निवेश के साथ वाणिज्यिक उत्पादन (commercial production) की शुरुआत की थी।

नई इकाई में भी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। वहीं, ATL Battery Technology द्वारा आईएमटी सोहना में स्थापित दुनिया की सबसे बड़ी लिथियम-आयन बैटरी यूनिट (Lithium-ion battery unit) की पहली इकाई में सितंबर 2025 से 3,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ उत्पादन शुरू हो चुका है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने दिसंबर 2027 तक सभी सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणालियां स्थापित करने की घोषणा की है।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बजट सत्र में अपने अभिभाषण के दौरान बताया कि राज्य ने 2.75 लाख करोड़ रुपये के कुल निर्यात और 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक के माल निर्यात (मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट) के साथ नया निर्यात बेंचमार्क स्थापित किया है।

जैसे-जैसे वैश्विक सप्लाई चेन का विस्तार हो रहा है, राज्य का एनसीआर क्षेत्र एक बड़े लॉजिस्टिक्स हब (logistic hub) के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2023-24 में राज्य का कुल निर्यात 2.75 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया है।

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल के माध्यम से खाद पंजीकरण की व्यवस्था लागू कर खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई है। इसके चलते 8 अक्टूबर 2025 से 11 फरवरी 2026 के बीच यूरिया की खपत 1,28,231 टन और डीएपी की खपत 24,168 मीट्रिक टन कम दर्ज की गई है।