Silver Price : सोने से 4 गुणा बढ़ी चांदी की कीमत, 24 घंटे में इतने बदल गए रेट
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने और चांदी निरंतर रिकॉर्ड बनाने के क्रम में चले हुए हैं। सोने की कीमतें हो या चांदी का भाव, दोनों ही आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही हैं। इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में ऊबरी चांदी की चमक तो दिन दौगुनी रात चौगुनी बढ़ रही है। सोने की तुलना में चांदी 4 गुणा तक बढ़ गई है।
क्यों आई तेजी
सोने और चांदी (Gold Silver Rates) की कीमतों को अब अपना स्पॉट प्राइस लगभग मिल चुका है। इस वजह से ही सोने और चांदी के दाम निरंतर कम और ज्यादा हो रहे हैं। कल दिनभर तेजी के बाद रात को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। परंतु, मुनाफावसूली के चलते आई इस गिरावट के बाद ड्रॉप पर फिर से सोना और चांदी खरीदे गए, जिस वजह से कीमतों में बढ़ौतरी दर्ज की गई।
वहीं, निवेशकों के लिए सोना और चांदी (Gold and Silver) अब केवल सेफ हेवन नहीं, बल्कि निवेश का एक अच्छा विकल्प बन चुके हैं। इसके चलते सोने और चांदी में निवेशकों ने खुब पैसा लगाया है और अब ट्रेडिंग जैसा ही काम इन कीमती धातुओं में हो रहा है। हालांकि, फिजिकल गोल्ड, सिल्वर खरीदने वालों को इस चीज का नुकसान हुआ है।
क्या चल रही है चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी (Chandi ka rate) रात सवा आठ बजे के करीब 2,46,365 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। चांदी में कल के मुकाबले 9,930 यानी 4.2% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी की आज की न्यूनतम कीमत 2,39,602 रुपये प्रति किलो रही है। वहीं, अधिकतम कीमत 2,48,786 यानी, आज 10 हजार से भी ज्यादा दाम बढ़े हैं। वहीं, चांदी 2,39,626 हजार पर खुली थी, जबकि कल 2,36,435 पर बंद हुई थी।
क्या चल रहे हैं सोने के भाव
सोने की कीमतें भी चांदी की तरह तेजी से चल रही हैं। हालांकि चांदी में बढ़ौतरी सोने (Gold Vs Silver) से चार गुणा है। सोना 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला 1,55,394 पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज 2,558 यानी 1.67% प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। यानी की चांदी इस लिहाज से करीब चार गुणा बढ़ चुकी है। आज का सोने का न्यूनतम भाव 1,53,153 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, अधिकतमक भाव 1,55,399 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। सोना आज 1,53,750 रुपये पर खुला था। वहीं, कल सोना 1,52,836 पर बंद हुआ था।