Silver Price : औंधे मुंह गिरे चांदी के भाव, एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट
Silver Price : चांदी की कीमतों ने 2025 में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, लेकिन 2026 की शुरुआत चांदी में गिरावट के साथ हुई है। चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी में इस साल की यह सबसे बड़ी गिरावट है। चांदी की इस गिरावट में निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
HR Breaking News (Silver Price Down) सोना और चांदी 2025 में रिकॉर्ड मेकर रहे हैं, परंतु 2026 की शुरुआत सोना और चांदी में नरमी के साथ हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 2026 में चांदी औंधे मुंह न गिर जाए। 2025 में चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और साल के आखिरी दिन में सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली, क्योंकि निवेशकों की ओर से मुनाफा वसूली शुरू कर दी गई है।
किस वजह से बढ़ी सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमत (Silver Price Down) बढ़ने के पीछे भू राजनीतिक तनाव रहा है। जिसकी वजह से लगातार इन कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है। खासकर सोने की कीमत निवेशकों की ओर से की गई खरीद के कारण बढ़ी है, क्योंकि भू राजनीतिक तनाव के चलते शेयर बाजारों में ज्यादा हलचल हो रही थी, जिससे बड़े नुकसान का अंदेशा था।
इस वजह से निवेशकों ने सोने में निवेश करना शुरू किया, जिससे सोने की डिमांड लगातार बढ़ती गई और कीमत भी बढ़ती गई। वहीं, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (Silver Price Hike) की बात करें तो इंडस्ट्रियल मांग के चलते चांदी में ज्यादा मजबूती आई है। जब चांदी ने छलांग लगानी शुरू की तो निवेशकों का ध्यान भी चांदी की ओर चला गया, क्योंकि सोने से ज्यादा मुनाफा चांदी ने देना शुरू कर दिया।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत
इंटरनेशनल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Chandi ki kimat) में दबाव देखने को मिला है। बीते कारोबारी दिन को सपोट गोल्ड करीब 0.3 प्रतिशत गिरा है। यह 4334 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले सोने ने 4549.71 प्रति औंस का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। अमेरिका में फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर करीब 1% टूट कर 4346.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए हैं।
क्यों आ रही है सोने चांदी में गिरावट
सोने चांदी में गिरावट का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मुनाफावसूली को माना जा रहा है। वहीं, अमेरिका के सेंट्रल बैंक, यूके फेडरल रिजर्व की दिसंबर के माह में हुई बैठक में जारी मिनट्स में 2026 में आक्रामक ब्याज कटौती की उम्मीदें कायम है। अगर ब्याज दरें सीमित रहेंगी तो सोने चांदी की कीमतों पर भी लगाम लग सकती है।
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट (Silver Rates Down) देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 2026 मार्च के फ्यूचर की चांदी 11.84% उछलकर 251012 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जोकि मुनाफावसूली के चलते काफी नीचे आ गई है। मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाले चांदी की कीमत 9% टूटकर 232228 रुपए किलोग्राम पर आ गई है, ऐसे में चांदी की कीमतें ₹19000 प्रति किलो गिर गई हैं।
सोने में भी आई गिरावट
चांदी के साथ ही सोने में भी गिरावट (Gold Price Down) देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 782 रुपये गिरकर 135084 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। जिससे बाजार में मुनाफा वसूली का दौर शुरू हो गया। साल के आखिरी दिन 2025 में ही सोने में गिरावट शुरू हो गई थी, साल की शुरुआत में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।