{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Silver Rate Prediction : चांदी में बड़ी गिरावट की संभावना, भाव 2 लाख से नीचे आना संभव

Silver Rate Prediction : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों में तेजी देखी गई है। दो दिन में ही सोना 4 हजार के करीब तो चांदी 12 हजार रुपये बढ़ चुकी है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी अभी कितने दिन चलेगी ये तो भविष्य ही बताएगा। वहीं, दूसरी तरफ एक्सपर्ट का अनुमान है कि चांदी गिरकर 2 लाख से भी नीचे आ सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 

HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी की कीमत पल-पल बदलती रहती है। सोने चांदी की कीमतों में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच एक्सपर्ट की तरफ से अनुमान लगाया गया है कि परिस्थितियों ऐसी भी बन सकती हैं कि चांदी की कीमत 200000 रुपये से नीचे आ जाएगी। इसके पीछे एक्सपर्ट ने वाजिब कारण भी दिया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

 

 

फिलहाल क्या चल रही है सोने की कीमत (Sone ki kimat)


आज भारत में सोने का बाजार बंद है। कल सोना (Sona Bhav Update) बढ़ोतरी पर बंद हुआ है। कल रात को सोने की कीमत 154263 रुपए प्रति 10 ग्राम एमसीएक्स पर दर्ज की गई है। वहीं सोने का न्यूनतम भाव 152171 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। सोने की कीमतों में पिछले दो दिन में करीब 4000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

 


क्या चल रही है चांदी की कीमत (Chandi ki kimat)


एमसीएक्स पर चांदी के भाव (Chandi ka bhav) में भी तेजी देखी गई है। चांदी का पिछला बंद भाव 242000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। चांदी की कीमत पिछले दो से तीन दिन में करीब 12000 रुपये बढ़ गई है। एक बार तो चांदी 243000 पर भी पहुंच गई थी। चांदी की कीमतें अचानक से काफी ज्यादा बढ़ी है। 

 


इंटरनेशनल मार्केट में सोने चांदी की कीमत 


इंटरनेशनल मार्केट (Gold Silver Price MCX) में भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 66.785 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है जो कि 1.04% बढ़ी है। इसमें 0.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कॉमेक्स पर सोने की कीमत 4415.90 प्रति औंस रही है जोकि 16.20 डॉलर प्रति  औंस बढ़ी है। यह 0.37 प्रतिशत बढ़ चुकी है 


कब 2 लाख से भी नीचे आ सकती है चांदी (Silver Price Prediction)


चांदी की कीमत 200000 से नीचे आने की संभावना इंटेलिसिस वेंचर्स के फाउंडर और सेबी रजिस्टर्ड अमित सुरेश जैन की तरफ से जताई गई है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में क्रूड तेल (Crude Oil Silver Price) के दामों में तेजी देखे जा सकती है। अभी भी मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य नहीं हुए हैं और दूसरी तरफ लाल सागर में भी हलचल देखी जा रही है। ऐसे में तनाव बढ़ने पर क्रूड की कीमत अगर 130 डॉलर के पार चली जाती है तो सोने चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल चांदी को 2.25 लाख का सपोर्ट मिला हुआ है, अगर यह सपोर्ट एक बार टूटता है तो फिर चांदी की कीमत 200000 से भी नीचे आ सकती है। 

अन्य एक्सपर्ट्स की अलग भी है राय  (Gold Silver Price Prediction)


वहीं दूसरे एक्सपर्ट्स ने अलग राय भी रखी है। भविष्य में सोने चांदी की कीमतों में उछाल की उम्मीद जताई है। अजय केडिया (Ajay Kediya) जोकि केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर हैं, उनके अनुसार दिवाली तक सोना बहुत ज्यादा उछल सकता है और एक नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। सोना जनवरी के अपने 180000 रुपए के हाई लेवल को ध्वस्त कर सकता है।