Silver Rate Today : आज फिर चमका चांदी का रेट, जानिये कहां पर पहुंचा रिकॉर्ड
Silver Price Today : लगातार गिर रही चांदी की कीमतों में अब तेजी दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से इसकी कीमत बढ़ी है। कीमतों में तेजी आने की वजह से निवेशकों (Silver Investment) को काफी लाभ हो रहा है। वहीं आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News-(Silver Investment) चांदी की कीमतों में एक बार फिर से करेक्शन का फेज देखने को मिला है। चांदी की कीमतों में अचानक से उछाल दर्ज किया गया है। कीमतों में तेजी (Chandi ka rate) का दौर आने वाले दिनों में बना रहेगा। इसकी वजह से निवेशकों को लाभ होगा, जिन भी लोगों ने चांदी में निवेश किया था, उनके चहरे खिल उठे हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं चांदी का क्या रेट चल रहा है।
चांदी की कीमत में आया उतार-चढ़ाव-
इस सप्ताह चांदी की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। हफ्ते के आखिरी दिन आज रविवार, 1 मार्च को घरेलू सर्राफा बाजार (Silver Price Today) में गोल्ड-सिल्वर के रेट में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। हालांकि, बीते दिन शनिवार को चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया था। साथ ही में आज साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX silver Price) में ट्रेडिंग बंद हो गई है। शनिवार को घरेलू सर्राफा बाजार में 10,000 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है।
आज चांदी का ये है रेट-
आज रविवार को भारत में चांदी का दाम 295 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रही है। जोकि कल की कीमत (Chandi ka rate) से 10 रुपये ज्यादा रही है। साथ ही में, चांदी का भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है जोकि कल की कीमत से 10,000 रुपये अधिक रहा है।
1 किलो की ये है कीमत-
1 मार्च 2026 को चांदी की कीमतें भारत के सभी बड़े सेंटर्स में एक जैसी थीं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु सभी में 10 ग्राम की कीमत 2,850 रुपये और 1 किलो की कीमत (1kg silver Price) 2,85,000 रुपये पर कारोबार कर रही थी। हैदराबाद, केरल, पुणे और अहमदाबाद में भी लगभग यही आंकड़े है, जो होलसेल चांदी में पूरे देश में बराबरी दिखाते नजर आ रहे हैं।
फरवरी में चांदी का ये है रेट-
इस महीने चांदी के लिए बहुत उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। इसमें पहले तेज बिकवाली हुई है और फिर जबरदस्त रिकवरी देखी गई है। लगभग 3.50 लाख (Silver Price Today) रुपये प्रति किलो पर खुलने के बाद, कीमतें 18 फरवरी तक कई महीनों के सबसे निचले स्तर 2.55 लाख रुपये पर आ गिरी है। जो कुछ ही सप्ताह में लगभग 27 प्रतिशत तक की भारी गिरावट को शो कर रही है।
चांदी ने फिर से बनाया रिकॉर्ड-
इस गिरावट के बाद तेजी से V-शेप का रिबाउंड देखने को मिला है और 23 फरवरी तक चांदी वापस 3.00 लाख रुपये के लेवल पर आ गई थी। इस मजबूत रिबाउंड के बाद भी, महीना लगभग 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम (1kg silver rate) के नेट लॉस के साथ खत्म हुआ। हालांकि, चांदी की मजबूती और बहुत कम डिस्काउंट पर अच्छी-खासी खरीदारी की मांग दिखने से निचले स्तर से तेजी से वापसी हुई है।