home page

Haryana Weather Alert : हरियाणा में गर्मी का तांडव, मार्च की शुरुआत में अप्रैल-मई वाली गर्मी

Haryana Weather : मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम गर्म हो चुका है। ऐसे में हरियाणा में भी अब बीते कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फरवरी महीने में प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में काफी बढ़त हुई है। ऐसे में यहां लोगों को तेज धूप व गर्मी का सामना करना पड़ा है।

 | 
Haryana Weather Alert : हरियाणा में गर्मी का तांडव, मार्च की शुरुआत में अप्रैल-मई वाली गर्मी

HR Breaking News (Haryana ka Mausam) मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज 1 मार्च को गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है। वैसे तो हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में ही लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में अब मार्च महीने की शुरुआत में ही बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में फरवरी महीने में भी न्यूनतम व अधिकतम तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।  

ऐसे में मौसम विभाग (weather department) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में यह अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है।    

 

 

अगर हम बीते दिनों के तापमान की बात करें तो इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म जिला हिसार (Hisar weather) रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। बीते दिन हिसार का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
  


जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में हरियाणा में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में यह बढ़ोतरी सामान्य से अधिक है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान (Maximum temp) 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई है और इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हिसार का दर्ज किया गया है।  

वहीं, इस दौरान बीते 24 घंटे में तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। यह तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो वर्तमान में हिसार, जींद  व कई अन्य शहरों में यह 16.6 - 16.7 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े तक पहुंच रहा है।
  
इस बीच मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि अब 4 मार्च तक एक बार फिर से 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में हो सकता है कि एक बार फिर से मौसम में बदलाव आए।