मिठास में महंगाई का तड़का, चीनी 10 प्रतिशत महंगी, अरहर की दाल 4.68 प्रतिशत महंगी
त्योहारी सीजन में मिठास में महंगाई का तड़का लग रहा है। अलनीनो का असर साफ दिखाई देने लगा है। यह असर 2027 तक रह सकता है। मौसम में गर्मी सामान्य से ज्यादा बनी हुई है। वहीं, चीनी का मिल भाव तो 30 प्रतिशत बढ़ने की आशंका है।
HR Breaking News (chini ka rate update) चीनी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। चीनी के दाम भविष्य में भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। चीनी ही नहीं, रसोई की अन्य वस्तुओं की कीमत भी बढ़ रही है। चलिए जानते हैं किस वस्तू की कितनी कीमत बढ़ी है, आगे दाम बढ़ सकते हैं या कम होंगे। चलिए जानते हैं।
कमजोर मानसून की वजह से उत्पादन कम (Monsoon alert)
इस बार मानसून की कमजोरी की वजह से सुपर अलनीनो का दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। खाने-पीने की चीज आगे और महंगी (mahngai ka asar) हो सकती है। पिछले 20 दिन में ही चीनी के भाव प्रति किलो 10.16% बढ़ चुके हैं, जबकि दाल, दूध, आटा भी महंगा हुआ है। दाल की कीमतों में 4.68 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी आई है। वहीं दूध 6% से ज्यादा और आटा भी 6% से ज्यादा महंगा हुआ है। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में भी रहने वाला है।
दिसंबर तक रहेगा प्रभाव (December me chini ka bhav)
अलनीनो का प्रभाव अभी दिसंबर तक रहेगा, जिसकी वजह से 2027 में भी फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। खाने पीने की समान के बढ़ते दामों के बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान चिंता बढ़ाने वाला है। 2027 के हालातों को लेकर अभी तनाव बना हुआ है। अगर सुखे की स्थिति होती है तो महाराष्ट्र, कर्नाटक के लिए यह स्थिति चुनौती पूर्वक रह सकती है और चने की फसल प्रभावित हो सकती है। गन्ने की फसल भी प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा मूंगफली और सोयाबीन की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है।
30% बढ़ सकता है चीनी का भाव (Sugar Price Hike)
वहीं चीनी के भाव को लेकर एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि मिल भाव में 30% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल चीनी का भाव फुटकर में 50 से 55 रुपए किलो के बीच बना हुआ है तो मिल भाव 42 रुपए प्रति किलो के आसपास है। इंडियन फेडरेशन आफ ग्रेन एनर्जी के दिलीप पाटिल के अनुसार आने वाले 2 साल में चीनी उत्पादन और उपलब्धता दोनों चुनौती पूर्ण रह सकते हैं। अक्टूबर 2027 तक चीनी का मिल भाव 30% तक बढ़ सकता है।
किस वस्तु के कितने बढ़े दाम
| किस वस्तु के कितने बढ़े दाम |
|||
|---|---|---|---|
| वस्तू | 20 दिन पहले कीमत | आज की कीमत | अंतर |
| दूध | 58 | 61.55 | 6.12 प्रतिशत |
| आगे क्या रहेगी कीमत | चारे की कीमत बढ़ने से बढ़ौतरी की आशंका | ||
| चना दाल | 88.41 | 90.21 | 2.04 |
| आगे क्या रहेगी कीमत | पैदावार कम होने की आशंका, दाम बढ़ना संभव | ||
| अरहर दाल | 122.18 | 127.87 | 4.68 प्रतिशत |
| आगे क्या रहेगी कीमत | पैदावार कम होने की आशंका, दाम बढ़ना संभव | ||
| उड़द दाल | 122.89 | 123.66 | 0.63 |
| आगे क्या रहेगी कीमत | पैदावार कम होने की आशंका, दाम बढ़ना संभव | ||
| मूंगफली | 209 | 210.13 | 0.04 प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| आगे क्या रहेगी कीमत | पैदावार कम होने की आशंका, दाम बढ़ना संभव | ||
| सोया तेल | 165.11 | 167.60 | 0.29 |
|---|---|---|---|
| आगे क्या रहेगी कीमत | पैदावार कम होने की आशंका, दाम बढ़ना संभव | ||
| आटा | 32 | 30 | 6.67 |
|---|---|---|---|
| आगे क्या रहेगी कीमत | पैदावार कम होने की आशंका, दाम बढ़ना संभव | ||