सोने चांदी में गिरावट की वजह आई सामने, जानें एक्सपर्ट ने क्या बताया
HR Breaking News (sone chandi ke rate) सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने की कीमतें बीते दिनों 1 साल से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गई है। कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट ने आगामी समय में सोने की कीमतों (sone chandi ke rate) को लेकर अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण क्या है।
हाजिर सोने का भाव
शाम 6:30 बजे तक हाजिर सोना (Gold Rate) 15 डॉलर कम होकर 3871.1 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान अक्टूबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर 3830 डॉलर को छुआ है।
वहीं, चांदी 3.5 प्रतिशत से टूटकर 170053 रुपए प्रति किलोग्राम पर आई है। इससे पहले 28 नवंबर 2025 को चांदी के दाम 171850 रुपए प्रति किलोग्राम थे। घरेलू बाजार mcx पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने के भाव (gold rate on mcx) में 1.35 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 134860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
MCX पर सोने का भाव
वहीं,इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX) 134887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड किया गया था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अकर्मक बयानों से अमेरिका ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद को बल मिलने और डॉलर की मजबूती होने की वजह से सोने-चांदी (Gold Silver Rate) पर दबाव बना है।
फैड की ओर से महंगाई को कंट्रोल करने के लिए दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखना या फिर आगे बढ़ोतरी की आशंकाओं ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है।
ट्रेडर्स को दिसंबर में फेड की तरफ से 25 आधार अंकों की दर बढ़ोतरी की 91 प्रतिशत संभावना दिख रही है, जिससे डॉलर अप्रैल 2025 के बाद से अपने उच्चतम स्तर के लगभग करीब है। इससे US स्ट्रेटजी यील्ड में मजबूती आई है।
पांचवें कारोबार सेशन में आई गिरावट
वही, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Delhi Gold Rate) में पांचवें कारोबार सेशन में गिरावट देखने को मिली और यह 900 रुपये टूटकर 140000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है और चांदी की कीमत 5000 रुपये कम होकर 1.79 लख रुपए प्रति किलो हो गई है।
बाजार जानकारों के अनुसार तकनीकी और फंडामेंटल दोनों मोर्चे पर अभी दबाव बना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए 3800 डॉलर प्रति औंस के आस-पास एक स्थाई समर्थन है, लेकिन अगर बिकवली का दौरा और गहराता है तो यह स्तर टूट भी सकता है।
घरेलू स्तर पर कीमतें (Domestic gold prices) 130000 से 132000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे की तरफ फिसल सकती है। वहीं, औद्योगिक मांग में सुस्ती और डॉलर की मजबूती के चलते चांदी में गिरावट अधिक तीव्र हो सकती है।
बिकवाली की रणनीति अपना रहे हैं ट्रैडर्स
चांदी (Chandi Ke Rate) के लिए नीचले स्तरों पर 156000 तक के दायरे की संभावना है और यह ऊपर में 177000 के अहम रेजिस्टेंस को पार नहीं करती है। छोटी अवधिक के ट्रैडर्स के लिए यह बाजार जोखिम भरा है।
जानकारों के अनुसार जब तक बाजार में कोई मजबूत या तेजी का संकेत नहीं मिलता है, तब तक बिना सोचे समझे नीचे के भाव पर खरीदारी करने से बचाव करना चाहिए। जो ट्रेडर्स बिकवाली की रणनीति अपना रहे हैं, वह बिना सख्त स्टॉप लॉस के ट्रेड ना करें, क्योंकि भू राजनीतिक तनाव की वजह से किसी भी समय उछाल आने की संभावना है।