{"vars":{"id": "93802:4123"}}

444 और 555 दिन की FD पर ये बैंक दे रहे ब्याज, लोग धड़ाधड़ कर रहे निवेश

Fixed Deposit Interest Rate : निवेश के मामले में एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट सबसे लोकप्रिय विकल्प रहा है। पिछले कुछ सालों से बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है जिसके चलते इसमें निवेश करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ौतरी हुई है। अगर आप भी एफडी (FD Rate) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय देश के कई बैंक 444 और 555 दिन वाली एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 
 

HR Breaking News - (Fixed Deposit )।  हर व्यक्ति अपने पैसों को अच्छी स्कीम में निवेश करके तगड़ा मुनाफा कमाना चाहता है। इसके लिए सरकार द्वारा और बैंकों द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें लोग अपने पैसों का निवेश (investment tips) करके अच्छा खास मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन जब बात कम रिस्क और गारंटीड रिटर्न देने वाली इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की आती है तो ऐसे में ज्यादातर लोग एफडी को ही चुनते हैं। 

दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योकिं बैंक एफडी (FD) में मिलने वाला रिटर्न फिक्स्ड होता है। साथ में पैसे डूबने का भी रिस्क नहीं होता है। यदि आप भी एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको सभी बैंकों की ब्याज दर (Bank FD Rate Update) चेक कर लेनी चाहिए। क्योंकि एफडी (FD rate) पर मिलने वाली ब्याज दरें सभी बैंकों की अलग अलग होती है जो समय के साथ बदलती रहती है। आज हम आपका ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सामन्य ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को तगड़ा ब्याज प्रदान कर रहे हैं। 

एफडी पर कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज - 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI FD Rate) की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स आपको सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देती हैं। एसबीआई की एफडी स्कीम  (SBI FD Scheme) में अपने पैसों को निवेश करके आप मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। निवेश के मामले मं यह एक बेहतरीन विकल्प है।

स्पेशल FD में निवेश करने पर मिलेगा तगड़ा मुनाफा - 

SBI की अमृत कलश एफडी (Amrut Kalash FD) आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। SBI अमृत कलश एफडी में आप 400 दिन के लिए निवेश कर सकते हैं। SBIअमृत वृष्टि एफडी में 444 दिन निवेश का विकल्प मिलता है। और IDBI बैंक उत्सव कॉलेबल एफडी (Utsav Callable FD ) (555 दिन) शामिल हैं। इन स्कीम्स में सभी को आकर्षक ब्याज दरें दी जाती है। इस स्कीम में निवेश करके निवेशक कम समय में मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। जानकारी केलिए बता दें कि इन स्कीम्स में 31 मार्च 2025 तक निवेश (investment) किया जा सकता है। इस डेडलाइन के बाद ये स्कीम बंद हो जाएंगी। 

440 दिन के निवेश पर मोटा रिटर्न - 

SBI और IDBI बैंक की स्पेशल FD योजना अमृत कलश एफडी (Amrit Kalash) (400 दिन), Amrit Vrishti (444 दिन) और Utsav Callable FD (555 दिन) की है। इन स्कीम में सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों को शानदार ब्याज दिया जाता है। इन स्कीस का लाभ 31 मार्च 2025 तक आप उठा सकते हैं।

SBI अमृत वृष्टि एफडी पर ब्याज दर - 

यदि आप बिना किसी रिस्क के अच्छा-खास पैसा कमाना चाहते हैं, तो SBI अमृत वृष्टि एफडी  (SBI Amrit Vrishti FD Interest Rate) आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इस 444 दिनों की इस स्पेशल FD में उच्च ब्याज दरें मिल रही हैं। इसमें आम ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens FD Interest Rates) को 7.75 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस खास FD स्कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश करके लाभ उठाया जा सकता है।

1 लाख निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न -

अगर 444 दिन की FD स्कीम में सामान्य ग्राहक 7.10 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से  1 लाख रुपये निवेश तो मैच्योरिटी पर 7,100 रुपये मिलेंगे। जबकी सीनियर सिटीजन इस स्कीम में 1 लाख रुपये 7.60 प्रतिशत ब्याज पर निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर 7,600 रुपये का अमाउंट मिलेगा। वहीं, अगर आम ग्राहक 7.10 प्रतिशत ब्याज पर 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर 14,200 रुपये का रिटर्न मिलेगा। जबकि वरिष्ठ नागरिक 7.60 प्रतिशत ब्याज पर 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर 15,200 रुपये की राशि मिलेगी। 

IDBI की उत्सव कॉलेबल FD में 555 दिन के निवेश पर मिलेंगे 11,269.86 -


अगर आप कम निवेश पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं तो आपके लिए IDBI बैंक (IDBI Bank FD Interest Rates) की उत्सव कॉलेबल एफडी स्कीम बेस्ट है। इसमें आम ग्राहकों को 7.40 प्रतिशत ब्याज उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकी वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करने वालों के लिए यह स्कीम सबसे बेस्ट है।

555 दिनों में 1 लाख निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न - 

उत्सव कॉलेबल एफडी स्कीम (Utsav Callable FD Scheme) में सामान्य ग्राहक 7.40 प्रतिशत ब्याज दर 555 दिन के लिए 1 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी पर 11,269.86 रुपये का अमाउंट मिलेगी। यानी मैच्योचरिटी पर आम ग्राहक का कूल फंड 1,00,000 + 11,269.86 का ब्याज मिलाकर टोटल राशि 1,11,269.86 रुपये मिलेगी।