{"vars":{"id": "93802:4123"}}

3 साल की FD पर ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज, समझ लें पूरा केलकुलेशन 

FD Rate : आज के समय में बड़ रही महंगाई की वजह से अक्सर लोग एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले आरबीआई ने रेपो रेट ने गिरावट कर दी थी, हालांकि कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो आज भी एफडी पर बंपर रिटर्न दे रहे हैं। जिसकी वजह से जो भी लोग एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए आज हम एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो मात्र तीन साल के निवेश पर 8.5 प्रतिशत तक का रिटर्न ऑफर कर रही हैं।

 

HR Breaking News (Fixed Deposit)। अगर आप अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए एफडी सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसकी वजह से पैसा सुरक्षित रहता है और गारंटिड रिटर्न मिलता है। आरबीआई के रेपो रेट (repo rate) में कुछ समय पहले गिरावट कर दी थी। लेकिन आज भी कुछ बैंक ऐसे हैं जो आपको एफडी पर बंपर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। इन बैंकां में अगर आप पैसे को निवेश करते हैं तो इसकी वजह से आपको काफी लाभ हो सकता है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी। 

इन बैंकों में मिल रहा है बंपर रिटर्न-


जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक आयु) द्वारा तीन साल की अवधि के लिए की गई सावधि जमा (FD) पर 8.5 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। इसकी अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये चल रही है। ये आंकड़ें 16 जुलाई 2025 तक के हैं।

   


उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दरें-


जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की अवधि की एफडी पर 8.5 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है।

   


स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक-


स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर 8.25 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। 
   


जन लघु वित्त बैंक की ब्याज दरें-


जन स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है।

 


सूर्योदय लघु वित्त बैंक की ब्याज दरें-


सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की अवधि के लिए FD पर 8.15 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है।